फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: प्रेम में चोट खाये प्रेमी ने युवती सहित तीन लोगों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या 

Sun, 11 Jul 2021 12:16 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, बैतूल

सार

  • अधिकारी ने बताया कि आरोपी भानु ठाकुर ने आमला कस्बे में दोपहर करीब दो बजे घर में मौजूद युवती, उसके 22 वर्षीय चचेरे भाई और 18 वर्षीय पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकतरफा प्रेम प्रसंग में चोट खाये 22 वर्षीय युवक ने एक युवती सहित तीन लोगों की शनिवार को कथित रुप से गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोलीमार ली।

विज्ञापन


आमला थाने की प्रभारी निरीक्षक सुनील लता ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर आमला कस्बे में दोपहर करीब दो बजे हुई। जहां आरोपी भानु ठाकुर दो पिस्तौल लेकर 25 वर्षीय युवती के घर में घुसा और वहां अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

अधिकारी ने बताया कि ठाकुर ने घर में मौजूद युवती, उसके 22 वर्षीय चचेरे भाई और 18 वर्षीय पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवती के परिवार वालों ने ठाकुर के खिलाफ युवती का पीछा करने और छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दिन में ठाकुर को थाने बुलाया और युवती के पास जाने से मना किया था।

अधिकारी ने बताया कि थाने से निकलने के बाद आरोपी युवती के घर गया और दरवाजा बंद कर अंदर गोली चला दी। आरोपी ने एक वीडियो भी लिया और उसे फेसबुक पर अपलोड कर उसमें पुलिस को टैग किया।

वीडियो में ठाकुर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह इस कृत्य के लिए स्वयं को जिम्मेदार मानता है और अपने परिवार से माफी मांगता है। लता ने बताया कि ठाकुर ने राकेश हारोड़े (27) का भी नाम लिया जिसने उसे पिस्तौल उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने हारोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें