फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी में भी कालाबाजारी: इंदौर में 20 हजार में बेच रहे थे रेमडेसिविर इंजेक्शन, तीन धरे गए

Fri, 16 Apr 2021 12:19 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

  • मप्र में कालाबाजारी पर कसा शिकंजा
  • देश के कई हिस्सों में इंजेक्शन की किल्लत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानवता के लिए खतरा बन चुकी कोरोना महामारी के दौर में भी कुछ लोग कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे हैं। कोरोना के इलाज में कारगर रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में इसकी कालाबाजारी का मामला सामने आया है।  मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर दवा की कथित कालाबाजारी में इंदौर में मेडिकल स्टोर संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इन आरोपियों को ऐसे वक्त पकड़ा गया, जब राज्य भर में रेमडेसिविर की भारी किल्लत है और मरीजों के परेशान परिजन इसकी कालाबाजारी की लगातार शिकायतें कर रहे हैं। एसटीएफ की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाकर पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश पाटीदार, ज्ञानेश्वर बारस्कर और अनुराग सिंह सिसोदिया के रूप में हुई है।

निर्यात के लिए थे इंजेक्शन

आरोपियों के कब्जे से रेमडेसिविर की दो अलग-अलग ब्रांड की 12 शीशियां बरामद की गई हैं। शीशियों के पैकेट पर छपा है कि इनका उत्पादन "केवल निर्यात के लिए" किया गया है। खत्री ने बताया, 'इन शीशियों पर रेमडेसिविर दवा का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) नहीं छपा है। लेकिन आरोपी इसकी एक शीशी को 20,000 रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे थे।'  उन्होंने बताया कि आरोपियों में शामिल सिसोदिया मेडिकल स्टोर चलाता है, जबकि पाटीदार पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने इंदौर के अलावा पड़ोसी धार जिले में भी रेमडेसिविर की शीशियां ऊंचे दामों पर बेची हैं। मामले में एसटीएफ की विस्तृत जांच जारी है।


भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर 88 अंतिम संस्कार
मप्र में भी कोरोना की दूसरी लहर कहर मचाए हुए हैं। बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के साथ ही मौतों का भी सिलसिला जारी है। गुरुवार को भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में 88 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। इनमें से 72 कोरोना संक्रमित थे और 16 सामान्य। इन 72 कोरोना मृतकों में 45 भोपाल के और 27 बाहर के थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें