फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में भी मोदी 'दर्शन' को देने होंगे पांच रुपए

Thu, 19 Sep 2013 09:16 AM IST
एजेंसी/भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को पांच रुपए चुकाने होंगे। 25 सितंबर को होने वाली भाजपा की महासभा ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ में मुख्य आकर्षण नरेंद्र मोदी ही रहेंगे।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश भाजपा के मुख्य चुनाव प्रचारक का अनिल माधव दवे ने कहा कि हमने कार्यकर्ताओं से प्रवेश पत्र जारी करने के लिए पांच रुपए लेने का फैसला किया है।

देखें, मोदी को टोपी नहीं पगड़ी पसंद है

इस सभा में करीब सात लाख कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है। हालांकि आम लोगों से कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

उन्होंने बताया कि 53 हजार पोलिंग बूथ में से करीब 20 बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ता पहले ही अपना प्रवेश पत्र हासिल कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की कीमत सिर्फ पांच रुपए आंकी है।
विज्ञापन


इससे पहले नरेंद्र मोदी की हैदराबाद रैली में शामिल हुए लोगों से पांच रुपए लिया गया था। इस रकम को उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों के राहत और पुनर्वास में खर्च किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें