फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP पर 'शत्रु' का वार, बोले- सरकार ‘वन मैन शो’और पार्टी ‘टू मैन आर्मी’

Tue, 06 Feb 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्यप्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कोल्ड वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शत्रु का समय समय पर दिया जाने वाला बयान हर दिन नए विवादों को जन्म दे रहा है। पिछले दिनों शत्रुघ्न मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में थे जहां उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में केंद्रीय मंत्रियों की अहमियत बहुत कम हुई है। उन्होंने कहा कि मुझे ही नहीं बहुत सारे लोगों को लगता है कि सरकार ‘वन मैन शो’और पार्टी ‘टू मैन आर्मी’है। 
विज्ञापन

 सिन्हा ने कहा कि सामूहिक फैसला लेने का समय आ गया है।

शत्रुघ्न सिन्हा किसानों की मांगों के समर्थन में यहां यशवंत सिन्हा के धरने में शामिल होने के लिए रविवार को नरसिंहपुर गए थे।  पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा चार दिनों से धरने पर बैठे थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बहुत सारे लोग 80 फीसदी मंत्रियों को नहीं जानते। यदि जानते हैं तो मानते नहीं, मानते हैं तो पहचानते नहीं और पहचानते हैं तो ये मंत्री किसी काम के नहीं दिखते। उन्होंने कहा कि अटल जी की सरकार में हम सबकी अपनी पहचान थी। 

यह भी पढ़ें:  BJP ने मेरे साथ सौतेले बेटे जैसे बर्ताव किया, अब खुली हवा में सांस ले रहा हूं: शत्रुघ्न सिन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि यदि जनता को लगता है कि विकास कार्य नहीं हुए और केवल जुमले बाजी हुई तो इसका खामियाजा हम पहले ही भुगत चुके हैं। इस दौरान यशवंत सिन्हा भी उनकी बगल में उपस्थित थे।   

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के उस बयान पर तगड़ा पलटवार किया जिसमें उन्होंने सिन्हा को कहा था कि आप भाजपा को खुद ‘तीन तलाक’ देकर उसे छोड़ दीजिए। सिन्हा ने जवाब देते हुए कहा, ‘बाबुल सुप्रियो अभी बच्चे हैं। आप तो जानते ही हैं कि वह कुछ ही दिनों पहले राजनीति में आए हैं। शायद पहली और अंतिम बार वह सांसद चुने गए हैं।’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें