सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली के दिन पटाखों और आतिशबाजी के लिए रात 8 से 10 बजे का समय तय किया है, लेकिन उज्जैन से भाजपा सांसद चिंतामणि मालवीय ने कहा है कि वे तो रात 10 बजे के बाद ही पटाखे चलाएंगे, चाहे इसके लिए उन्हें जेल जाना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू परंपरा में उन्हें किसी का भी दखल बर्दाश्त नहीं है।
मालवीय अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं अपनी दीवाली परंपरागत तरीके से मनाऊंगा और रात में लक्ष्मी पूजन करके 10 बजे के बाद ही पटाखे चलाऊंगा। हमारी हिंदू परंपरा में किसी की भी दखलंदाजी हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकता। मेरी धार्मिक परंपराओं के लिए अगर मुझे जेल जाना पड़ा तो खुशी-खुशी जेल भी जाऊंगा।