फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर चर्चा में, महात्मा गांधी को 'राष्ट्रपुत्र' बताया

Mon, 21 Oct 2019 11:44 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भोपाल रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं साध्वी प्रज्ञा
  • मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए दिया बयान
  • संकल्प यात्रा में न जाने को लेकर कहा- मुझे सफाई देने की जरूरत नहीं
विज्ञापन
Sadhvi Pragya thakur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार अपने बयान में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राष्ट्रपुत्र बताया है। साध्वी ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और हमारे लिए आदरणीय हैं।

विज्ञापन


दरअसल, भोपाल रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा से मीडिया कर्मियों ने उनके संकल्प यात्रा में अब तक शामिल न होने को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 'गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और हमारे लिए आदरणीय हैं लेकिन मुझे किसी को सफाई नहीं देनी।' 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में गांधी संकल्प यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन साध्वी प्रज्ञा ने अभी तक इसमें हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि जिसने जो भी सराहनीय कार्य किया है, वह हमारे लिए आदरणीय होता है। हम ऐसे लोगों के बताए मार्ग पर चलते हैं और उनका गुणगान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें भी बताया धरा का पुत्र

साध्वी ने न सिर्फ महात्मा गांधी बल्कि भगवान राम, शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप को भी धरा का पुत्र बताया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कहने पर हम अपने सिद्धांत नहीं बदलेंगे। जो अच्छा है, वह स्वीकार है और जो गलत है, वह अस्वीकार है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं राष्ट्र के लिए जीती हूं और राष्ट्र के लिए ही मरती हूं। मेरे सिद्धांत राष्ट्र के लिए हैं। मेरी सांस और चेतना राष्ट्र के लिए चलती है।

उल्लेखनीय है कि सांसद प्रज्ञा इससे पहले महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बता चुकी हैं। उस समय भी वह अपने इस बयान को लेकर चर्चा में रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें