फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन हितैषी नीतियों का विरोध ही कांग्रेस की परंपरा बन गई हैः सिंधिया

Mon, 28 Dec 2020 05:21 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि जनता के हितों के लिए बनाई गई योजनाओं का विरोध करना कांग्रेस की परंपरा बन गई है और इसी के चलते जनता का विश्वास कांग्रेस खोती जा रही है।
विज्ञापन


इस साल मार्च में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सिंधिया ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के साथ और उनकी विभिन्न जनकल्याण नीतियों की समर्थक है।


उन्होंने कहा कि ठीक इसके विपरीत, कांग्रेस अब जनता के हितों के लिए बनाई गई योजनाओं का हर तरीके से विरोध कर रही है और यह उनकी परंपरा बन गई है। यही कारण है कि जनता का विश्वास कांग्रेस खोती जा रही है।
विज्ञापन


एक सवाल का जवाब देते हुए सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बीच क्या झगड़े चल रहे हैं। यह उनकी पार्टी का अंदरुनी मामला है। लेकिन, कांग्रेस में पहले जो लड़ाई अंदर बैठकर होती थी, वह सड़कों पर है और सब लोग देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें