फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी बोलीं: अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी, यहां भी बनें भव्य मंदिर

Mon, 20 Dec 2021 02:57 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सांसद हेमा मालिनी ने कहा राम जन्मभूमि और काशी के जीर्णोद्धार के बाद स्वाभाविक रूप से मथुरा भी काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में विश्वनाथ गलियारे के कायाकल्प का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने रविवार को कहा कि अयोध्या और काशी के बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र मथुरा को भी भव्य मंदिर मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


हेमा मालिनी ने रविवार को इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि राम जन्मभूमि और काशी के जीर्णोद्धार के बाद स्वाभाविक रूप से मथुरा भी काफी महत्वपूर्ण है। यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आई भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि वह सोमवार को काशी जा रही हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्यार और स्नेह के प्रतीक भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की सांसद होने के नाते, मैं कहूंगी कि एक भव्य मंदिर होना चाहिए। एक मंदिर पहले से ही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह इसे नया रूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ का कायाकल्प और पुनर्विकास बहुत कठिन था। यह मोदी जी की दूरदर्शिता को दर्शाता है। अयोध्या और काशी के बाद मथुरा में भी उनके निर्वाचन क्षेत्र मथुरा को भी भव्य मंदिर मिलेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें