फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: हूटर लगी गाड़ी में बैठे थे विधायक, सीजेएम ने लगाया 500 रुपये का जुर्माना

Thu, 13 Feb 2020 09:18 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के गुना के एबी रोड पर बेकाबू दौड़ने वाले वाहनों पर नकेल कसने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कौशलेंद्र सिंह भदौरिया ने बुधवार को मोबाइल अदालत लगाई। इस दौरान कई वाहन पकड़े गए और उनसे जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान गुना से भाजपा विधायक गोपीलाल जाटव की गाड़ी में हूटर लगा होने के कारण उसे रोका गया और उसपर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन


विधायक बुधवार दोपहर अपनी हूटर लगी गाड़ी में जा रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्हें रोका गया। उनके ड्राइवर ने पुलिसकर्मी के सामने रौब दिखाते हुए कहा कि विधायकजी की गाड़ी है लेकिन सीजेएम के सामने उसकी एक नहीं चल पाई। सीजेएम ने यातायात पुलिस को निर्देश देकर मौके पर ही जुर्माना लगाया। इस दौरान विधायक अपनी गाड़ी के अंदर मौजूद थे।

विधायक ने गाड़ी से उतरकर सीजेएम से मुलाकात की और उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन सीजेएम ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि ही इस तरह का काम करेंगे तो आम लोगों के बीच क्या संदेश जाएगा। इसके अलावा इंदौर के पार्षद स्वराज क्षत्रिय की गाड़ी पर भी काली फिल्म लगी थी। जिसे निकलवाकर उनपर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक घंटे में 12 वाहनों की जांच करके सीजेएम ने 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें