फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: युवती के साथ मस्ती कर रहे थाना प्रभारी पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज

Thu, 13 Feb 2020 09:01 AM IST
देव कश्यप एएनआई, धार
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के धार जिले के गंधवानी थाना प्रभारी नरेंद्र सूर्यवंशी पर पत्नी के साथ मारपीट और एक अन्य युवती से अवैध संबंध का आरोप लगा है। इस मामले में नरेंद्र सूर्यवंशी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी के एक युवती से अवैध संबंध थे जिसका पत्नी ने विरोध किया था। इसके बाद एसडीपीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नरेंद्र को जिला पुलिस लाइन भेज दिया था। इसके बाद नरेंद्र के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
 

जानकारी के मुताबिक नरेंद्र सूर्यवंशी किसी युवती के साथ मस्ती कर रहे थे, सूचना मिलने पर उनकी पत्नी गंधवानी स्थित शासकीय निवास पर जाकर हंगामा करने लगी। इसी दौरान थाना प्रभारी और उनकी पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों के बीच मारपीट के बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। इस मामले की किसी ने पुलिस को सूचना दी, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


गंधवानी थाना प्रभारी नरेन्द्र सूर्यवंशी का परिवार इंदौर में रहता है। किसी ने इंदौर में रही रही उनकी पत्नी को सूचना दी कि थाना प्रभारी के गंधवानी के शासकीय निवास पर पिछले दो तीन दिनों से एक युवती रह रही है। इसके बाद सूर्यवंशी की पत्नी अपने बेटे के साथ गंधवानी पहुंच गई, वहां पहुंचने पर शासकीय निवास का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामे की वजह से वहां भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। इसके बाद पुलिस घर से अंदर से युवती के निकालकर मनावर ले गई। 

मनावर एसडीओपी करण सिंह रावत का कहना है कि थाना प्रभारी की पत्नी को सूचना मिली थी कि नरेन्द्र सूर्यवंशी ने किसी युवती से शादी कर ली और वह उसी के साथ रह रहे हैं। इसके बाद थाना प्रभारी की पत्नी ने धार पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें