फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक के बिगड़े बोल: रामेश्वर शर्मा ने कहा- जो हिंदुओं पर थूकते हैं, उन पर थूकने का समय आ गया है

Sat, 08 Jan 2022 04:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के थूकने वाले वीडियो पर उनकी माफी के बाद भी मामला तूल पकड़ रहा है। इंदौर में विधायक आकाश विजयवर्गीय की धमकी के बाद अब भोपाल के भाजपा विधायक ने कहा है कि जो हिंदुओं पर थूकते हैं, उन पर थूकने का समय आ गया है। 
 
विज्ञापन
रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान का वीडियो वायरल हो गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के वायरल वीडियो का मसला मध्य प्रदेश में भी तूल पकड़ रहा है। इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के बाद अब भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट के विधायक रामेश्वर शर्मा ने वायरल हो रहे वीडियो पर आपत्तिजनक बयान दिया है। रामेश्वर शर्मा आकाश से दो कदम आगे जाते हुए बोले कि जो हिंदुओं पर थूकते हैं, उन पर थूकने का समय आ गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, कुछ दिन पहले जावेद हबीब ने हेयर स्टाइलिंग के एक सेमिनार के दौरान ब्यूटीशियन के बाल काटते हुए कहा कि पानी नहीं है तो सिर पर थूक दो। इस थूक में दम है। यह वीडियो वायरल हो गया। जिस ब्यूटीशियन के सिर पर थूका गया था, उसने पुलिस में शिकायत कर दी। तब से जावेद हबीब के खिलाफ माहौल बन रहा है। दो दिन पहले जावेद हबीब ने इस मसले पर माफी भी मांग ली थी। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। शुक्रवार को इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का वीडियो सामने आया, जिसमें वे प्रशासनिक अधिकारियों को धमका रहे हैं कि 48 घंटे में जावेद हबीब के सैलून और ट्रेनिंग सेंटर को बंद नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। करणी सेना ने इसके एक ही दिन बाद शनिवार को इंदौर के एक सैलून पर ताला जड़ दिया। अब भोपाल के विधायक का वीडियो सामने आया है। इसमें रामेश्वर पटेल कह रहे हैं कि जिनका थूकने का कल्चर है। आटे पर थूका जा रहा है। हिंदू महिलाओं के बालों पर थूका जा रहा है। अब उन पर थूकने का समय आ गया है। वह ग्राम बूढ़ाखेड़ा में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। 




कांग्रेस ने कहा- भाजपा के ही हैं जावेद हबीब
भाजपा विधायकों के आक्रामक वीडियो पर कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने कहा कि जिस हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का विरोध भाजपाई कर रहे हैं, वह उनकी ही पार्टी का सदस्य है। 2019 में उसने भाजपा की सदस्यता ली थी। किसी भी महिला के सिर पर थूकना सही नहीं है। भाजपा को राजनीत करने के बजाय अपने सदस्य पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें