फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने दी अफसरों के हाथ काटने की धमकी

Sun, 13 Mar 2016 11:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  •  विधायक ने किया असंयमित भाषा का इस्तेमाल
  • अगर अधिकारी ऐसा करते रहे तो हाथ काट लेंगे
  • मैं गलती करूं तो मुझे भी जूतों से मारो
विज्ञापन
- फोटो : Youtube Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक आर.डी. प्रजापति ने अफसरों के हाथ काटने की धमकी दी है। विधायक ने कहा कि अगर गांव में रहने वाले लोगों का नाम अगर बीपीएल सूची से हटाया गया तो वे अधिकारियों के हाथ काट देंगे।
विज्ञापन


प्रजापति ने कहा कि 'क्या सरकारी अफसर अंधे हैं? वो लोगों के नाम बीपीएल सूची से क्यों हटा रहे हैं? इसे बंद करिए, जो इसे कर रहा है उसके हाथ नहीं रहेंगे।' प्रजापति ने ये बातें छतरपुर स्थित लवकुश नगर में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग ऐसा करते हैं वो दूर जा सकते हैं।

भ्रष्ट अफसरों को निशाने पर लेते हुए प्रजापति ने कहा कि अगर वो भ्रष्टाचार करते रहे तो इलाके में नक्सली पैठ बन सकती है। इतना कुछ कहने के बाद प्रजापति ने कहा कि टिप्पणी भ्रष्ट अधिकारियों के लिए थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर ये सारी बाते मेरे संबंध में भी सही साबित होती हैं तो लोग उन्हें भी जूते से मार सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने असंयमित भाषा का इस्तेमाल भी किया। इस कार्यक्रम में गांव के लोगों के साथ-साथ सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट और कई अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें