फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा में चट्टान खिसकी, पुजारी समेत तीन की मौत

Mon, 07 Mar 2016 11:32 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

  • चट्टान धसकने से पुजारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई
  • छिंदवाड़ा जिले की हर्रई मठ नामक पहाड़ी पर स्थित है भगवान शंकर का प्राचीन मंदिर
विज्ञापन
च्‍टटान - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की हर्रई मठ नामक पहाड़ी पर स्थित भगवान शंकर के प्राचीन मंदिर पर चट्टान धसकने से पुजारी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


लिहाजा प्रशासन मलबा हटाने में जुटा हुआ है। महाशिवरात्रि के मौके पर गुफा में स्थित इस जागीर शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। घटना की सूचना के बाद प्रशासन ने मंदिर में प्रवेश का रास्ता बंद कर दिया। मृतकों में डॉली पांडे (35), निकिता पांडे (40) और मंदिर का पुजारी सरजीत शामिल है।

डॉली और निकिता एक ही परिवार की सदस्य हैं। मौके पर पहुंचे कलेक्टर ने मृतकों के परिवार को 10-10 हजार रुपये के मुआवजा देने की घोषणा की। इसके साथ ही दो जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पत्थर गिरने के बाद वहां मौजूद लोग चीखने लगे और भगदड़ मच गई। इसके पहले कि लोग बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाते, पत्थरों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें