फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेता, लकड़ी मिल पर जांच करने पहुंचे वन अधिकारी को दी धमकी

Tue, 13 Sep 2022 07:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बीजेपी नेता का क्षेत्रीय वन अधिकारी और टीम को धमकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जब जांच टीम वहां पहुंची तो बीजेपी नेता ने उनको धमकी ही नहीं दी, बल्कि उनको इस जांच के दुष्परिणाम भी भुगतने की बात कह डाली।
विज्ञापन
लकड़ी मिल पर जांच करने पहुंचे वन अधिकारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सत्ता का नशा नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये हम नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के कटनी से समाने आई एक तस्वीर बता रही है। इसमें बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष की लकड़ी मिल पर जांच करने पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी और उनकी टीम पर बीजेपी नेता चमनलाल आनंद भड़क गए। इतना ही नहीं, एक के बाद एक धमकी भी देने लगे।

विज्ञापन


फिलहाल, पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया, उच्चाधिकारियों के निर्देश मिले थे। पंजाब सा मील की जांच की जाए, जिसको लेकर हम मौके पर पहुंचे तो चमनलाल आनंद ने दुष्परिणाम भुगतने की बात कही।
विज्ञापन


वहीं, आरा मशीन में जांच की गई। वन मंडल के उच्च अधिकारियों ने बताया, यदि परिक्षेत्र अधिकारी का प्रतिवेदन आएगा तो उस पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें