फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना: भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी की उम्मीदवारी पर खतरा, दो विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में नाम होने से बढ़ी मुसीबत

Mon, 11 Oct 2021 10:52 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रैगांव उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बन कर मैदान में उतरीं प्रतिमा बागरी की उम्मीदवारी पर खतरा मंडरा रहा है।  प्रतिमा का नाम सतना जिले की दो अलग-अलग विधानसभा नागौद और रैगांव के गांवों की मतदाता सूची में दर्ज है। ऐसे में उनकी उम्मीदवारी रद्द होने का भी डर है। 
विज्ञापन
प्रतिमा बागरी, भाजपा उम्मीदवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना के रैगांव उपचुनाव से भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रतिमा बागरी की उम्मीदवारी खतरे में पड़ सकती है। प्रतिमा का जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों की मातदाता सूची में नाम है। जिले की दो अलग-अलग विधानसभा नागौद और रैगांव के गांवों की मतदाता सूची में दर्ज है।  मामला उजागर होने के बाद क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। हालांकि, प्रतिमा ने एक जगह नाम कटवाने के लिए आवेदन भी दिया है। इतना ही नहीं जिस विधानसभा से यानी रैगांव से वो प्रत्याशी हैं, वहां की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए पिछले 6 महीनों से अपने नौकर के घर पर किराएदार बनकर भी रहीं।

विज्ञापन


इधर भाजपा का दावा है कि प्रतिमा ने नागौद विधानसभा क्षेत्र के अमदरी गांव की वोटर लिस्ट से नाम काटने का आवेदन दे दिया है। उसकी पावती भी ले ली है। अब आगे का काम निर्वाचन आयोग का है। इस कारण परेशानी नहीं है। दोनों जगह मतदाता सूची में प्रतिमा बागरी का नाम होना प्रतिमा के लिए खतरा हो सकता है। 

प्रतिमा की उम्मीदवारी पर खतरा
एक ही व्यक्ति का दो जगहों पर नाम होना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 17 व 31 के तहत दंडनीय है। माना यह भी जा रहा है कि नागौद के अमदरी और रैगांव के कोठी में एक ही समय पर मतदाता होने की जानकारी छिपाने की वजह से प्रतिमा की उम्मीदवारी को भी खतरा हो सकता है, हालांकि अभी स्क्रूटनी नहीं हुई है।
विज्ञापन


दो विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी का नाम
भाजपा प्रत्याशी का घर प्रतिमा बागरी सतना शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ले में है, लेकिन उनकी ससुराल नागौद विधानसभा क्षेत्र के अमदरी में है। लिहाजा, उनका नाम वहां मतदान केंद्र ग्राम पंचायत भवन अमदरी के भाग संख्या 155 में मतदाता क्रमांक 223 के रूप में दर्ज है। इसके साथ ही प्रतिमा संदीप बागरी रैगांव क्षेत्र की कोठी नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 से भी मतदाता हैं। कोठी की वोटर लिस्ट में भी उनका नाम भाग संख्या 213 में मतदाता क्रमांक 897 के रूप में दर्ज है। उन्होंने नामांकन में अपना नाम कोठी की मतदाता सूची में दर्ज होने की जानकारी रिटर्निंग अफसर को शपथ पत्र के साथ दी है। 

कोठी में नौकर के घर किराए लेकर रह रही थीं प्रतिमा
रैगांव के कोठी में जनवरी-फरवरी नाम जुड़वाया था। संगठन में हूं। मैं आगे चुनाव की तैयारी करना चाहती थी। इसी के लिए वह पिछले एक साल से उनके यहां काम करने वाले गोविंद के यहां कमरा किराए से ले रखा है। प्रतिमा बागरी ने रैगांव क्षेत्र से चुनावी लड़ाई लड़ने के जुगाड़ में अपना नाम कोठी नगर पंचायत क्षेत्र में दर्ज कराया। यहीं से अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें