फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: कमलनाथ पर फिर हमलावर हुए वीडी शर्मा, कहा- आपकी धमकियों से न कर्मचारी डरेंगे, न गरीब

Sun, 25 Sep 2022 05:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

वीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ लगातार मंच के अधिकारियों को धमका रहे हैं कि 2024 में हुए फिर लौटकर आएंगे। मैं बता दूं कमलनाथ जी की धमकी से ना तो अधिकारी डरने वाले हैं और नहीं कोई गरीब डरने वाला। 
विज्ञापन
वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर फिर निशाना साधा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में भाजपा लगातार सक्रिय है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा छिंदवाड़ा में थे। सौसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। उन पर कई आरोप भी लगाए। 
विज्ञापन


वीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ लगातार मंच के अधिकारियों को धमका रहे हैं कि 2024 में हुए फिर लौटकर आएंगे। कमलनाथ जी आप कोई स्वर्ग से उतरकर थोड़ी आते हैं आपको जनता चुनकर भेजती है। आपको जनता ने गलती से चुना था। आपने 15 महीने की सरकार में मध्य प्रदेश से सारी जनकल्याण की योजनाओं को बंद करा दिया था। अच्छा हुआ आपकी सरकार गिर कर फिर से भाजपा की सरकार बन गई ताकि फिर से जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू हो गईं। 

शर्मा ने कहा कि मंच से कर्मचारियों को सरकार में आने पर देख लेने जैसी बातें कहना ठीक नहीं है। मैं  उनकी बड़ा सम्मान करता हूं, इज्जत करता हूं। कमलनाथ जी की धमकी से ना तो अधिकारी डरने वाले हैं और नहीं कोई गरीब डरने वाला। छिंदवाड़ा में पिछले अपराधीकरण की राजनीति चलती थी इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपराधीकरण को मध्य प्रदेश से नेस्तनाबूद कर दिया।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि मैं तो खुद चंबल का रहने वाला हूं, चंबल में एक डकैत नहीं है। आप जैसे लोग सिमी को समर्थन करते थे आज 
सिमी का नेटवर्क भी मप्र में नेस्तनाबूद हो गया। आप की अपराधीकरण की राजनीति अब छिंदवाड़ा में नहीं चलेगी। छिंदवाड़ा अब भाजपा के साथ विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। भाजपा यहां विकास के लिए तत्पर है। अगले चुनावों में भाजपा यहां भारी बहुमतों से चुनकर आएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें