उमरिया थाना कोतवाली में फरियादी अभिषेक कोल निवासी खलेसर ने बाइक रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि वह अपनी बाइक से उमरिया बाजार गया था। जहां, बिहारी समोसा की दुकान के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर समोसा खाने के लिए रुका। समोसा खाने के बाद उसने वापस देखा तो उसकी बाइक नहीं थी। कोई अज्ञात चोर हीरो एचएफ डीलक्स बाइक चोरी कर ले गया।
शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास घटना को लेकर पूछताछ की, शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों कीफुटेज को खंगाला गया। जिससे बाइक चोरी के सुराग हाथ लगे। मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान आनंद सिंह उर्फ गुड्डू (23) निवासी ग्राम रोझिन चौकी बिलासपुर थाना कोतवाली जिला उमरिया के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई है।