छतरपुर में पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है तो वहीं बाईक सवार युवक की मौत हो गई है। उक्त घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर ओरछा रोड थाना क्षेत्र के गौरगांय गांव का है जहां सानिया निवासी 25 वर्षीय मनोज पाल ने गौरगांय गांव के निवासी 25 वर्षीय भैयालाल श्रीवास को बाईक से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पैदल जा रहा युवक भैयालाल श्रीवास गंभीर घायल हुआ है। वहीं बाईक सवार मनोज पाल की बाईक सहित दूर तक घिसटने और उछल कर गिरने से मौत हो गई है।
घटना हुई सीसीटीवी में कैद
उक्त घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें टक्कर लगने से भैयालाल श्रीवास सड़क किनारे पड़ा दिख रहा है। वहीं बाईक सवार मनोज पाल बाईक के साथ घिसटता और उछाल मारता दिख रहा है।
बाईक से घर जाते समय पीछे से मारी टक्कर
बता दें कि मनोज पाल छतरपुर में एल्युमिनियम फर्नीचर का काम करता था और रोजाना की तरह छतरपुर से अपने अपने गांव सानिया जा रहा था। इसी बीच गौरगांय गांव का भैयालाल पैदल घर जा रहा था तभी तेज रफ्तार बाईक सवार मनोज ने पीछे से टक्कर मार दी और दोनों हादसे का शिकार हो गए। इसमें मनोज की मौत हो गई, तो वहीं भैयालाल गंभीर है और जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
मृतक के परिजनों को था संदेह
मामले में ओरछा रोड थाना प्रभारी आनंद सिंह से बात की तो बताया कि हादासा बड़ा ही विभत्स था। वहीं लोग (मृतक के परिजन) संदेह कर रहे थे कि जिसको टक्कर लगी वह बच गया और जिसने टक्कर मारी वह कैसे मर गया। कहीं टक्कर मारने के बाद लोगों और ग्रामीणों ने तो नहीं मारा जिससे मार गया हो तो वहीं इस मामले में गहन जांच की जा रही है।
सीसीटीवी से घटना हुई स्पष्ट किसी अन्य का हाथ नहीं
वहीं मामले में केस की जांच कर रहे एएसआई गिरजेश सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला कोई संदिग्ध नहीं है घायल और मौत एक्सीडेंट से हुई है किसी तीसरे व्यक्ति का कोई हाथ नहीं है। मामले में सीसीटीवी सामने आया है जिससे सब स्पष्ट हो गया है। फिर भी मामले में जांच चल रही है।
घटना की जानकारी लगाने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल और मृतक दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई है जहां घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।