मध्यप्रदेश के धार में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे लोगों का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर कर दिया गया। रतलाम के जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा रात तीन बजे घटगारा बोराली ग्राम के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक नींद आ गई थी, जिस वजह से गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
मरने वालों में एक नाबालिग समते दो युवा शामिल हैं। 12 साल का कमल, 45 वर्ष का किशोर और 40 साल का रामकन्या वाहन से ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे थे, इसी दौरान घटगारा बोराली मार्ग पर चालक को नींद आ गई और वाहन पलट गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। रतलाम में उसका भी इलाज जारी है।