फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे तीन लोगों की मौत, चालक को नींद आने से पलटी गाड़ी

Thu, 02 Sep 2021 01:05 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हादसा रात तीन बजे घटगारा बोराली ग्राम के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक नींद आ गई थी, जिस वजह से गाड़ी पलट गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के धार में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे लोगों का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर कर दिया गया। रतलाम के जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा रात तीन बजे घटगारा बोराली ग्राम के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक नींद आ गई थी, जिस वजह से गाड़ी पलट गई।  
विज्ञापन


मरने वालों में एक नाबालिग समते दो युवा शामिल हैं। 12 साल का कमल, 45 वर्ष का किशोर और 40 साल का रामकन्या वाहन से ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे थे, इसी दौरान घटगारा बोराली मार्ग पर चालक को नींद आ गई और वाहन पलट गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। रतलाम में उसका भी इलाज जारी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें