फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: 12 अगस्त को मनाया जाएगा भुजलिया पर्व, जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में रहेगा अवकाश

Thu, 11 Aug 2022 08:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के चलते छिंदवाड़ा में भुजलिया पर्व काफी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। अवकाश होने के चलते अब ग्रामीण इसे अच्छी तरह से मना सकेंगे।
विज्ञापन
भुजलिया पर्व पर रहेगा अवकाश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में रक्षा बंधन के बाद मनाएं जाने वाले भुजलिया पर्व पर जिले में अवकाश रहेगा। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने विशेष आदेश जारी किया है।कलेक्टर ने 10 अगस्त को निर्देश जारी कर रक्षा बंधन और भुजलिया पर्व का स्थानीय अवकाश घोषित किया। साथ ही दो अन्य अवकाश घोषित किए।
विज्ञापन


आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के चलते छिंदवाड़ा में भुजलिया पर्व काफी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। अवकाश होने के चलते अब ग्रामीण इसे अच्छी तरह से मना सकेंगे। वहीं स्कूली छात्रों की भी छुट्टी होने के चलते छात्र-छात्राएं भी पारंपरिक भुजलिया पर्व को घरों में रहकर मना सकेंगे। कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में 12 अगस्त के दिन लोकल अवकाश रहेगा। शासकीय स्कूल और कार्यालय 12 अगस्त को बंद रहेंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें