फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather:प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हल्की बारिश, मानसून की पूरी तरह विदाई अभी बाकी, 30 जिलों में खिली तेज धूप

Tue, 08 Oct 2024 09:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश हो रही है जबकि पश्चिमी हिस्से में तेज धूप निकल रही है। मौसम विभाग अनुसार अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर समेत करीब 34 जिलों में मानसून की विदाई हो गई है। वहीं प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के करीब 21 जिलों में अभी मानसून की विदाई बाकी है। लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते इन जिलों में अभी हल्की बारिश दर्ज की जा रही है मौसम विभाग ने बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, अन्नुपुर, सीधी, सिंगरौली में बिजली के साथ मध्यम बारिश के साथ-साथ नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल में बिजली के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मंगलवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत ज्यादातर जिलों में धूप खिली रही। 
विज्ञापन



अगले 3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
प्रदेश के 21 जिलों में मानसून की विदाई बाकी है। लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो रही है जबकि पश्चिमी हिस्से में तेज धूप निकल रही है। मौसम विभाग अनुसार अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर रहा। ग्वालियर में 35.6 डिग्री सेल्सियस, गुना में 35.4 डिग्री, रतलाम में 35 डिग्री और नौगांव में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल में पारा 33.1 डिग्री, इंदौर में 33.8 डिग्री, उज्जैन में 34.5 डिग्री और जबलपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दिन कहीं भी बारिश नहीं हुई लेकिन पूर्वी हिस्से में बादल छाए रहे।


प्रदेश के इन 34 जिलों से हो चुकी है मानसून की विदाई
प्रदेश में 21 जून को मानसून का आगमन हुआ था वहीं दो अक्टूबर से विदाई का दौर शुरू हुआ है। सबसे पहले 2 अक्टूबर को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर की विदाई की घोषणा हुई थी। जबकि नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना 5 अक्टूबर को मानसून की विदाई हुई है। अभी 21 जिलों में मानसून की विदाई बाकी है।
विज्ञापन


10 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह लौटने के आसार 
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार दशहरे से पहले मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। इस बार दशहरा 12 अक्टूबर को है। पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है लेकिन इस बार ऐसा होने का अनुमान नहीं है। 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून लौटने का अनुमान है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें