फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather:चक्रवाती तूफान दाना को लेकर MP में अलर्ट जारी, 26 और  27 अक्टूबर को  8 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

Fri, 25 Oct 2024 09:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एमपी में चक्रवाती तूफान दाना का असर कल से दिखेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 26 और 27 अक्टूबर को प्रदेश के 8 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इधर तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। 5 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम रहा।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चक्रवर्ती तूफान दाना का असर कल से दिख सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इधर प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं इंदौर और पचमढ़ी में 16. 6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजधानी भोपाल में भी 17.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि  चक्रवाती तूफान 'दाना' के असर से 26 और 27 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में जबलपुर समेत 8 जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अनुमान है। तूफान के असर से प्रदेश में हवा की रफ्तार भी तेज होगी। अभी कई शहरों में हवा की गति 25 से 39 किमी प्रति घंटा तक है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत बाकी शहरों में धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन



प्रदेश के 5 शहरों में दिन में 30 डिग्री से कम रहा अधिकतम तापमान
शुक्रवार को दिन में कई शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। दिन में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। पचमढ़ी में 27 डिग्री, बैतूल में 29 डिग्री और खरगौन में 29.8 डिग्री,सिवनी 29.2 डिग्री, सीधी 29.8 डिग्री पारा दर्ज हुआ। वहीं प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और इंदौर में 32.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.6 डिग्री, उज्जैन में 32 डिग्री और जबलपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


प्रदेश के सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर                    तापमान (°C में)
शाजापुर-             14.8
राजगढ़-              16.0
इंदौर, पचमढ़ी-     16.8
बैतूल-                17.2
शिवपुरी, धार-       17.3


ओडिशा के तट पर साइक्लोन दाना का लैंडफॉल जारी
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिर वेद प्रकाश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का ओडिशा के तट पर लैंडफाल रात करीब 12:30 बजे से जारी है। IMD के मुताबिक, लैंडफाल से पहले तूफान छह घंटे में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। इसकी लैंडफॉल प्रोसेस 5 घंटे चलेगी और यह 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ज्ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें