फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह आज, डीजे-बैंड बाजे के साथ लगेगी भगवान की बरात, शुरू होंगे शुभ कार्य

Thu, 23 Nov 2023 12:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Tulsi Vivah 2023: देव उठनी ग्यारस पर गुरुवार को शहर में कई आयोजन होंगे। भगवान शालिग्राम की शादी के अवसर पर मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गई है। इस विवाह के साथ ही शादी जैसे शुभ काम प्रारंभ हो जाएंगे। 

विज्ञापन
तुलसी विवाह आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव उठनी ग्यारस पर आज (23 नवंबर) तुलसी विवाह संपन्न होगा। इसके साथ ही विवाह जैसे शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे। राजधानी भोपाल में भी मंदिरों में तुलसी विवाह के लिए खास तैयारियां की गई हैं। नेहरू नगर स्तिथ करुणाधाम आश्रम में गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज के सानिध्य में देवउठनी ग्यारस के दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ग्यारस पर आश्रम में तुलसी एवं शालिग्राम विवाह होगा। यहां देवउठनी ग्यारस का भव्य आयोजन सम्पूर्ण सनातन संस्कृति की विवाह पद्धति के अनुरूप किया जाएगा और पूरे आश्रम को आकर्षक लाइट से सजाया गया है।
विज्ञापन


गणेश पूजन से शुरू होगा कार्यक्रम
आश्रम प्रवक्ता ईशा शांडिल्य ने बताया कि 23 नवंबर को विवाह का कार्यक्रम गौरी गणेश पूजन से शुरू किया जाएगा, जिसके बाद भगवान को मेंहदी और हल्दी लगाई जाएगी। वहीं, शाम को 5:30 बजे जगत के पालनहार शालिग्राम भगवान की बरात का आगमन नेहरू नगर चौराहे से डीजे, बैंड बाजों के साथ करुणाधाम आश्रम की और प्रस्थान करेगी। साथ ही करुणाधाम आश्रम के युवा बहन के भाई के रूप में शालिग्राम भगवान को कंधे पर बैठाकर स्टेज तक ले कर जायेंगे।

हल्दी रस्म हुई
तुलसी विवाह से पहले संगीत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं ने भव्य भजनों की प्रस्तुति दी एवं लक्ष्मी नारायण को फूलों के भरे स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के समान ही बैठाया गया। आश्रम के शर्मा (घराती ) एवं खरे (बराती) परिवार ने लाल और नीले कपड़े की थीम रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें