फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में ठंड का टॉर्चर: पारा 7.2 डिग्री पर पहुंचा, भोपाल-जबलपुर समेत 7 शहर ठिठुरे,अब 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Fri, 20 Nov 2026 07:22 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

: मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज हो गया है। करौंदी में पारा 7.2 डिग्री तक गिरा, जबकि भोपाल-जबलपुर समेत सात शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। अब 20 से 22 नवंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन आंधी-बारिश के आसार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में सर्दी ने अब तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रात का तापमान गिरकर 7 डिग्री के करीब पहुंच गया है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि भोपाल और जबलपुर समेत सात शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। खास बात यह है कि प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी भोपाल और जबलपुर की रात ज्यादा ठंडी रही। एक तरफ उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आ रही ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुरा रही हैं, वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के असर से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 20 से 22 नवंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। यानी अगले तीन दिन ठंड के बीच बारिश भी परेशानी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


पचमढ़ी से ज्यादा ठंडे भोपाल-जबलपुर, 7 शहरों में 10 डिग्री से नीचे पारा
प्रदेश में ठंड का असर इस कदर बढ़ा है कि मैदानी शहरों में तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी नीचे पहुंच गया है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भोपाल और जबलपुर में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। कटनी के करौंदी में सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दमोह और खजुराहो में 10 डिग्री, मलाजखंड में 10.1, रायसेन में 10.5, दतिया में 10.8, मंडला में 11, नौगांव में 11.2, ग्वालियर में 11.5, सतना में 11.7 और सागर में 11.9 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा छिंदवाड़ा, गुना, श्योपुर, सीधी, धार, उज्जैन, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, इंदौर, सिवनी और बैतूल में भी रात का पारा 15 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

ठंड के बीच तीन दिन बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है। इसके चलते 20 से 22 नवंबर तक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादल छाने के साथ आंधी और बारिश की स्थिति बन सकती है। हालांकि, तूफान कमजोर पड़ने के कारण भारी बारिश की आशंका नहीं है।
विज्ञापन


20 नवंबर: मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
21 नवंबर: रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और मंडला में आंधी-बारिश का अनुमान है।
22 नवंबर: रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें-एमपी कांग्रेस का चुनावी दांव: प्रदेश की हर विधानसभा में तैयार करेगी 5 महिला चेहरों की टीम, 230 सीटों पर तलाश
विज्ञापन


नवंबर में बढ़ती है ठंड, बारिश भी बिगाड़ती है मौसम
मौसम विभाग के पुराने आंकड़े बताते हैं कि नवंबर के दूसरे सप्ताह से मध्य प्रदेश में सर्दी का असर तेज होने लगता है। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आती है। ग्वालियर में नवंबर के महीने में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि उज्जैन में यह 2.8 डिग्री दर्ज किया गया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश होने का रिकॉर्ड भी रहा है। इस बार भी महीने की शुरुआत में बारिश की स्थिति बनी थी। अब तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने से फिर बारिश की संभावना बन रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें