फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हादसाग्रस्त हुआ विमान, पायलट घायल

Sat, 27 Mar 2021 05:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर पुलिस स्टेशन की सीमा में एक विमान  दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना में पायलट घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तकनीकी खराबी की वजह से यह ट्रेनी विमान बड़वई गांव के एक खेत में हादसाग्रस्त हुआ है। हादसे में दो पायलटों को हल्की चोट आई है। वहीं एक अन्य पायलट की स्थिति सामान्य है। घायल पायलटों को अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।




वहीं मौके पर गांधी नगर थाने के प्रभारी अरुण शर्मा के मुताबिक विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने बताया कि यह विमान भोपाल से गुना जा रहा था। इसी दौरान खराबी आई है। उन्होंने बताया कि विमान में पायलट अश्विनी शर्मा, समी और राज सवार थे। इनमें से पायलट समी और राज को हल्की चोट आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है। फिलहाल विमान के हादसाग्रस्त होने का कारण जानने के लिए जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें