फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: दुष्कर्म पीड़िता का रास्ता रोककर दी धमकी, बयान बदलने का दबाव बनाने पर दो भाइयों पर केस दर्ज

Wed, 06 Sep 2023 10:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महिला को दुष्कर्म के साल भर पुराने मामले में बयान बदलने और राजीनामा करने को लेकर दो भाइयों द्वारा सरेराह धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर दोनों भाइयों पर प्रकरण दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को दुष्कर्म के साल भर पुराने मामले में बयान बदलने और राजीनामा करने को लेकर दो भाइयों द्वारा सरेराह धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर दोनों भाइयों पर प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस अब दुष्कर्म के आरोपी की जमानत निरस्त कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन


गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। पति के मौत के बाद वह घर में निजी काम करने लगी है। एक वर्ष पहले उसके साथ निशातपुरा थाना क्षेत्र निवासी दानिश नाम का युवक मदद के बहाने करीब आया और दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद उसने दानिश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। दानिश कुछ माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आया है। इसके बाद से वह पीड़िता पर दुष्कर्म के मामले में राजीनामा करने और बयान बदलने के लिए संपर्क कर रहा था। रविवार को पीड़िता किसी काम से करोंद जा रही थी। रास्ते में उसे दानिश और उसका भाई मिला। दोनों पीड़िता का रास्ता रोककर दुष्कर्म के मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाने लगे।

डर के कारण नहीं कराई थी एफआईआर
रविवार को सरेराह दोनों भाइयों ने पीड़िता को धमकी देकर समझौते के लिए दबाव बनाया था। आरोपियों के धमकाने से डरी सहमी पीड़िता दो दिन थाने नहीं गई। मंगलवार शाम को वह गौतम नगर थाने पहुंची और दोनों भाइयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें