फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Political News: एमपी बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव के संकेत, इन 18 जिलाध्यक्षों पर गिरेगी गाज

Sun, 04 Sep 2022 10:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा, प्रभारी मंत्रियों द्वारा प्रभार वाले जिलों में पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में अब प्रदेश में प्रयोग के तौर पर 22 मंत्रियों का समूह बनाकर उन्हें तीन जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बीजेपी सेवा पखवाड़ा मनाएगी। 
विज्ञापन
बीजेपी कोर कमेटी की बैठक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एमपी बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव होगा। नगरीय निकाय चुनाव और पंचाय़त चुनाव में खराब परफॉर्मेंस देने वाले 18 जिलाध्यक्षों पर गाज गिरेगी। रविवार को एमपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में संगठन ने इन जिलाध्य़क्षों के कामकाज से बेहद नाराजगी जताई।

विज्ञापन


बता दें कि बैठक में संगठन खासकर जबलपुर, ग्वालियर, सतना, मुरैना, सिंगरौली और रीवा के जिला अध्यक्षों से बेहद नाराज दिखा। इन जिलों में हुए नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में पार्टी का परफॉर्मेंस बेहद खराब था। साल 2023 में होने वाले चुनाव से पहले संगठन इन जिलों में बड़ा बदलाव करने का मन बना लिया है। इसके कारण इन जिलाध्यक्षों का हटना लगभग तय है।

वहीं, बैठक में बीजेपी ने निकाय चुनाव को लेकर बड़ा टास्क दिया है। 40 निकायों को लेकर 13 जिलाध्यक्षों को बड़ा टास्क दिया गया है। इन 13 जिलाध्यक्षों को किसी भी हाल में सभी नगरीय निकाय चुनाव जीतने का टास्क दिया है। बैठक में इन जिलाध्यक्षों को साफ तौर पर कह दिया है कि परफार्मेंस पुअर रहा तो कार्रवाई को तैयार रहें।
विज्ञापन


बता दें, बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में बीजेपी की चिंतन बैठक अमरकंटक में होने पर चर्चा हुई। पार्टी नवंबर से पहले चिंतन बैठक करने की तैयारी में है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रभारी मंत्रियों के जिले में ध्यान नहीं देने का मुद्दा उठा। इसके बाद जिले के प्रभारी मंत्रियों में बीजेपी नया प्रयोग करने जा रही है। दो-दो मंत्रियों की समिति बनाकर जिले की कमान सौंपी जाएगी। एक समिति को तीन-तीन जिलों की जिम्मेदारी देने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें