फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I.N.D.I.A.: भोपाल में हो सकती है विपक्षी गठबंधन इंडिया की अगली बैठक, तारीख तय नहीं हो सकी, दिल्ली भी ऑप्शन

Mon, 04 Sep 2023 10:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/नई दिल्ली

सार

इंडिया गठबंधन पहले ही पटना, बेंगलुरु और मुंबई में तीन बैठकें कर चुका है और अब वह चुनाव नजदीक आने पर विभिन्न स्थानों पर एनडीए के खिलाफ संयुक्त रैलियां आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। बता दें मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन
विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया की अगली बैठक भोपाल में हो सकती है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की मोदी सरकार को हटाने के लिए एकजुट विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की अगली बैठक चुनावी राज्य मध्यप्रदेश के भोपाल में हो सकती है। हालांकि इसकी तारीख तय नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार भोपाल में बैठक के साथ ही विपक्षी नेताओं की एक जनसभा भी हो सकती है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अगली बैठक आयोजित करने के विकल्प पर मुंबई में विपक्षी दलों की हाल ही में हुई बैठक में चर्चा की गई थी और भोपाल में बैठक आयोजित करने पर व्यापक सहमति थी। हालांकि कोई तारीख तय नहीं की गई थी और इसके तौर-तरीकों पर काम नहीं किया गया था। सूत्रों ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक अक्तूबर की शुरुआत में हो सकती है। विपक्षी नेताओं ने दिल्ली को भी एक विकल्प माना है। 

बता दें कि विपक्षी नेता एनडीए से मुकाबला करने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं, जो संसद सत्र के दौरान भी दिखाई दिया था। इंडिया गठबंधन पहले ही पटना, बेंगलुरु और मुंबई में तीन बैठकें कर चुका है और अब वह चुनाव नजदीक आने पर विभिन्न स्थानों पर एनडीए के खिलाफ संयुक्त रैलियां आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। बता दें मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने है। इसलिए बैठक को अहम माना जा रहा है। बता दें विपक्षी दलों के गठबंधन ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने एकजुट होकर लड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें