फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ऑनलाइन गेमिंग वाली चार कंपनियों पर धोखाधड़ी का केस, अधेड़ को खेल में उलझाकर पांच लाख रुपये ठगे

Mon, 04 Sep 2023 09:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग वाली चार कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, आपराधिक षड्यंत्र करने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की शाहजहांनाबाद पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग वाली चार कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, आपराधिक षड्यंत्र करने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला अदालत के आदेश के बाद दायर किया है।
विज्ञापन


शाहजहांनबााद पुलिस के अनुसार 51 वर्षीय दिनेश सायरानी प्रभु नगर ईदगाह हिल्स में रहते हैं। मई 2021 उनके मोबाइल पर एक लड़की का वाट्सएप पर मैसेज आया। कई दिनों तक चैटिंग के बाद युवती ने दिनेश को ऑनलाइन गेम से जुड़ी एक लिंक भेजी थी। इसके बाद दिनेश ऑनलाइन गेम के जाल में फंसते चले गए। इस दौरान वे कई ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों से जुड़ गए। ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने फरियादी को झांसे में लेकर करीब पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। पैसे की वसूली नहीं होता देख फरियादी ने भोपाल जिला अदालत में परिवाद दायर कर दिया था।

अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने ईशग्रूट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, केशव चित्रा ईयर कंपनी, सरोज पांडेय, दोमट टेकाम प्रा. लिमिटेड धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, आपराधिक षड्यंत्र रचने और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अब उक्त कंपनियों के संबंध में जानकारी खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें