Super Moon: गुरुवार रात को चंद्रमा ने आज साल की सबसे तेज चमक के साथ आकाश में रात भर रहकर चांदनी बिखेरी। बता दें कि अब अगले निकटतम सुपरमून के लिये 5 नवंबर 2025 का करना होगा इंतजार।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शरदोत्सव के चंद्रमा ने आज साल की सबसे तेज चमक के साथ आकाश में रात भर रहकर चांदनी बिखेरी। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि चंद्रमा आज इस साल के लिये पृथ्वी के सबसे नजदीक आकर मात्र 3 लाख 57 हजार 3 सौ 64 किमी की दूरी पर था।
विज्ञापन
खगोलविज्ञान में सुपरमून कही जाने वाले इस घटना में नजदीकियों के कारण यह माइक्रोमून की तुलना में लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमक के साथ था। उदित होता चंद्रमा विशाल लाल गोले के रूप में था तो कुछ देर बाद यह चांदी की चमकने लगा। इसकी चमक माइनस 12. 76 मैग्नीटयूड थी। सारिका ने कहा कि अब अगले निकटतम सुपरमून के लिये 5 नवंबर 2025 का करना होगा इंतजार।