फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण: देश का दूसरा सबसे साफ शहर भोपाल, अवॉर्ड लेकर लौटीं महापौर, एयरपोर्ट पर लगाया झाड़ू

Fri, 18 Jul 2025 09:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शुक्रवार को महापौर मालती राय और टीम के सदस्य भोपाल लौटे। इस दौरान सफाई मित्र भी एयरपोर्ट पहुंच गए और महापौर समेत अन्य का स्वागत किया।  इसके बाद मेयर और एमआईसी सदस्यों ने एयरपोर्ट पर झाड़ू भी लगाई
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर महापौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में भोपाल देश का दूसरा सबसे साफ शहर घोषित किया गया है। गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा भोपाल की महापौर मालती राय को अवार्ड दिया गया है। शुक्रवार को महापौर मालती राय और टीम के सदस्य भोपाल लौटे। इस दौरान सफाई मित्र भी एयरपोर्ट पहुंच गए और महापौर समेत अन्य का स्वागत किया। इसके बाद मेयर और एमआईसी सदस्यों ने एयरपोर्ट पर झाड़ू भी लगाई। महापौर और टीम ने सफाई मित्रों को भी हार पहनाकर मुंह मीठा कराया। महापौर राय, निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण, एमआईसी मेंबर रविंद्र यति, आरके सिंह बघेल, मनोज राठौर, सुषमा बावीसा, पार्षद बृजला सचान सहित भोपाल के दल में शामिल सदस्यों का स्वागत किया गया। महापौर ने स्वच्छता की रैंकिंग में सुधार का श्रेय सफाई मित्रों को देते हुए पुष्प माला से उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन




ढोल-नगाड़ों से स्वागत
महापौर, निगम कमिश्नर, पार्षद, निगम अधिकारी-कर्मचारियों ने सफाईकर्मियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़े भी खूब बजे। कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी महापौर का स्वागत किया।
12,500 में से 12067 अंक हासिल कर पाया मुकाम कचरा मुक्त शहरों की श्रेणी में भोपाल को 7 स्टार रैंकिंग भी मिली है। वहीं, भोपाल ने देश की सबसे स्वच्छ तम राजधानी होने के साथ ही वाटर+ सिटी का गौरव भी बरकरार रखा है। रीड्यूज, रियूज, रिसायकल थीम पर हुए स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में भोपाल नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण में निर्धारित 10 हजार अंकों में से 9567 अंक और सर्टिफिकेशन के लिए निर्धारित 2500 अंकों में से पूरे अंक प्राप्त किए। इस प्रकार 12 हजार 500 अंकों में से भोपाल शहर ने 12 हजार 067 अंक अर्जित करते हुए 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में दूसरा और प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-वैध खनन का मुद्दा उठाया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष को मिल रही जान से मारने की धमकी, कलेक्टर से की शिकायत
विज्ञापन


पिछली बार पांचवें नंबर पर था भोपाल
पिछले सर्वे में भोपाल 5वें नंबर पर था। कचरे की प्रोसेसिंग में सुधार और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था को और पुख्ता कर भोपाल ने दावा मजबूत किया है। वहीं, फरवरी में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) की वजह से भी भोपाल को फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें-एमपी में बारिश का दौर जारी, शिवपुरी में 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश, 4 जिलों में डैम के गेट खोले गए

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें