फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP WETHER: मध्य प्रदेश में कल से फिर एक्टिव होगा स्ट्रांग सिस्टम, भोपाल में हुई बारिश कलियासोत के दो गेट खुले

Tue, 30 Jul 2024 08:42 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में 31 जुलाई से फिर से एक बार स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होगा जिससे तेज बारिश होने की संभावना जताई गई। भोपाल समेत कई जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। कलियासोत डैम के दो गेट खोले गए।
विज्ञापन
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कुछ जिलों में मंगलवार को बारिश हुई वहीं भोपाल के कलियासोत डैम के दो गेट खोले गए हैं। हालाकि यह गेट टेस्टिंग के लिए खोले गए हैं। गेट खोलने से पहले नदी किनारे मुनादी भी कराई गई। 31 प्रदेश में इस स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की जानकारी दी गई है जिससे प्रदेश में एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में इस सीजन की 50% बारिश हो चुकी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा सिवनी जिले में 31.26 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग ने छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
मौसम विभाग का अलर्ट
आंध्र प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया जिसमें बताया गया है कि रायसेन, सिवनी, ग्वालियर, उत्तरी शिवपुरी, पूर्वी श्योपुरकलां, मुरैना, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ में बिजली के साथ मध्यम तूफान की संभावना है। वहीं पश्चिमी श्योपुरकलां, दक्षिणी शिवपुरी, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, भोपाल, राजगढ़, विदिशा, सागर, सीहोर, खंडवा, निवाड़ी, पन्ना, सतना, मैहर, अनुपपुर, शहडोल, सीधी में बिजली के साथ हल्की आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। सिंगरौली, मऊगंज, उमरिया, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, बालघाट, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल में बारिश होगी।
विज्ञापन


अब तक एवरेज 18.5 इंच बारिश हुई
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि अभी साउथ-ईस्ट मध्यप्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। मानसून ट्रफ गुना, रायसेन, मंडला से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। दो अन्य सिस्टम भी एक्टिव हैं। इस वजह से बारिश का दौर चल रहा है। 31 जुलाई से स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक एवरेज 18.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह नॉर्मल बारिश से 1.6 इंच ज्यादा है। पश्चिमी हिस्से- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल संभाग में एवरेज से 10।प्रतिशत ज्यादा पानी गिर चुका है। पूर्वी हिस्से- रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग में 4 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे है। सिवनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, रीवा संभाग आंकड़ों में पीछे है।
विज्ञापन


कलियासोत डैम का जलस्तर 1650.19 फीट पहुंचा 
राजधानी के भोपाल के कलियासोत डैम का जलस्तर 1650.19 फीट पहुंच गया है। जिस कारण डैम के  2 गेट खोले गए हैं। मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे गेट खोले गए। डेम का फुल टैंक लेवल 1659 फीट है। जानकारी के अनुसार शहर का बड़ा तालाब अब 1 फीट ही खाली है। जैसे ही बड़ा तालाब भराएगा, भदभदा डैम के गेट खोल दिए जाएंगे। गौरतलब है कि बड़ा तालाब, भदभदा और कलियासोत डैम एक-दूसरे से कनेक्ट है। इसलिए भदभदा का पानी सीधे कलियासोत में पहुंचेगा। जिससे कलियासोत डैम में भी पानी बढ़ने लगेगा। इसलिए डैम भरने से पहले ही 2 गेट खोल दिए गए हैं। टेस्टिंग के लिए आज यह गेट खोले गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें