फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसमी का कुसूरवार कौन: आदिवासियों के टूटे घर और तबाह फसलें देख भड़के शिवराज, सीएस को फोन कर जताई नाराजगी

Sun, 11 Oct 2026 08:23 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बुदनी के कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने और खेतों में खड़ी फसल नष्ट होने के मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को फोन कर कार्रवाई पर सवाल उठाए और पीड़ित परिवारों को नए घर बनवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
आदिवासी परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाने, कुएं को मिट्टी से भरना और फसलें नष्ट करने की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है। रविवार को गांव पहुंचे चौहान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। परिवारों ने उन्हें अपनी परेशानी बताई। इस दौरान मौके पर वन विभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उन्होंने नाराजगी जताई और मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को फोन कर पूरे मामले पर आपत्ति दर्ज कराई। शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भी मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा करेंगे और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कदम उठाएंगे। बता दें कोसमी गांव में वन विकास निगम और प्रशासन की कार्रवाई के पीछे वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढें-  एमपी: नरसिंहपुर को जबलपुर मेट्रोपोलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी, सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

फसलें उजाड़ने और कुएं को भरने पर जताया आक्रोश
कोसमी में वन विभाग और प्रशासन की कार्रवाई के दौरान गरीब परिवारों के घर तोड़े जाने के साथ मक्के और तुअर की फसलें नष्ट किए जाने की बात सामने आई है। सिंचाई और पेयजल के लिए इस्तेमाल होने वाले कुएं को भी मिट्टी से भरने पर शिवराज ने कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को इस तरह बेघर करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: सीएम का राहुल गांधी पर हमला, बोले- सत्ता के लिए बेचैन, चुनाव आयोग पर आरोप से पहले कांग्रेस इतिहास देखे
विज्ञापन


नए घर बनेंगे, तब तक रहने-खाने की व्यवस्था
केंद्रीय मंत्री ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि जिनके घर तोड़े गए हैं, उनके लिए नए घर बनवाए जाएंगे। जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक उनके रहने और खाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गरीब परिवारों को बेघर करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कोसमी में हुई कार्रवाई के बाद अब प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने मामले में मुख्य सचिव से सीधे बात कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। मुख्यमंत्री से चर्चा और जिम्मेदार अधिकारियों पर प्रस्तावित कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है।

सीएम को बदनाम करने की साजिश : शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये जो अन्याय है, उसकी जानकारी मुख्यमंत्री महोदय को देना है। सिसकती हुई इनकी सिसकियां, इनकी आंखों के आंसू, इनके कुचले हुए खेत, उनका चौपट किया हुआ भविष्य, सब माननीय मुख्यमंत्री जी को मैं बताऊंगा। यह तो मुख्यमंत्री जी को भी बदनाम करने की साजिश लगती है मुझे। अच्छा ये वो लोग हैं जो हमेशा बीजेपी को ही वोट देते हैं। इन्होंने लोकसभा में भी वोट दिए और विधानसभा में भी दिए। यह तो पार्टी को भी बदनाम करने की कुछ अधिकारियों की साजिश है। इन्हीं के वोट से हम लोग जीतते हैं और इन्हीं के वोट से मोहन जी मुख्यमंत्री बने। यह सचमुच में मेरे लिए बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि मैंने निवेदन किया था कि बरसों से जमीन पर कब्जे हैं इनके, इसलिए इनको तंग ना किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें