फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना की हीरा खदान में नहीं बंद होगा खनन: शिवराज सिंह चौहान

Tue, 05 Jan 2021 04:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Twitter
विज्ञापन

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की पन्ना स्थित हीरे की खान से खनन बंद नहीं होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पूरे एशिया में हीरे की इकलौती खदान के बंद होने से लोग काफी चिंतित हो गए थे।

विज्ञापन


चौहान ने बैठक में आश्वासन दिया कि खनन जारी रखने के लिए सरकार सभी पहलुओं पर संज्ञान लेगी और हर संभव मदद करेगी। खजुराहो से सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पन्ना के विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री के साथ बैठक की थी। मंत्रियों ने सीएम को बताया कि इस खदान से कई लोगों को रोजगार मिलता है। इसे बंद करने से लोगों पर आजीविका का संकट आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें