मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी एसपी ललित शाक्यवार का तबादला कर दिया गया है।उन्हें अगले आदेश तक भोपाल पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है।
कटनी में अवैध उत्खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इससे पहले 9 दिसंबर 2020 को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में कटनी कलेक्टर शशिभूषण सिंह को और नीमच एसपी मनोज राय को उनके पद से हटाया गया था। इसके अलावा ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर का भी तबादला किया गया है। संदीप माकिन को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ करने का आदेश देर शाम जारी कर दिए गए।
सूत्रों के मुताबिक, कटनी में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें सीएम कार्यालय को मिल रही थीं। कॉन्फ्रेंस में रेत उत्खनन के मामले में प्रदेश के सभी जिलों में हुई कार्रवाई का रिकार्ड मुख्यमंत्री के सामने आया तो पता चला कि कटनी में कार्रवाई के आंकड़े बहुत कम है।