फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट में चयन फिर भी जॉइनिंग नहीं: थालियां बजाकर सड़क पर बैठे वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थी, भोपाल में किया चक्काजाम

Wed, 07 Oct 2026 05:17 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

परीक्षा पास कर मेरिट में चयन के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों ने भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर चक्काजाम किया। थालियां बजाकर विरोध जताया और नियुक्ति-जॉइनिंग शुरू करने की मांग की। आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी है।
विज्ञापन
बोर्ड ऑफिस चौराहे पर चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परीक्षा पास कर मेरिट में जगह बनाने के बावजूद नियुक्ति और जॉइनिंग नहीं मिलने से नाराज प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के अभ्यर्थियों ने बुधवार को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सैकड़ों अभ्यर्थी सड़क के बीच बैठ गए और थालियां बजाकर सरकार से नियुक्ति शुरू करने की मांग की। अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं हुए। अभ्यर्थियों का यह आंदोलन लगातार तीसरे दिन जारी है। दिनभर तेज धूप में प्रदर्शन करने के बाद कई अभ्यर्थियों को रात भी खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ रही है। प्रदर्शन स्थल पर कुछ अभ्यर्थी बच्चों के साथ भी मौजूद हैं। अभ्यर्थियों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
विज्ञापन


भीड़ में युवती का पैर दबा, आईपीएस ने पिलाया जूस
प्रदर्शन के दौरान भीड़ में एक युवती का पैर दब गया। इसी दौरान प्रोबेशनर आईपीएस मिनी शुक्ला जूस लेने दुकान पर पहुंचीं। उन्होंने युवती को जूस पिलाया। मौके पर मौजूद अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ और गर्मी के कारण परेशानी की स्थिति बनी।
आश्वासन मिला, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है। उनके मुताबिक, 16 सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभिषेक सिंह से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित प्रकरणों का मुद्दा उठाया था और जल्द निराकरण का आश्वासन मिला था। अभ्यर्थियों का दावा है कि इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मानसून विदा, फिर भी एमपी में 3 दिन बारिश: पूर्वी हिस्से के 16 जिलों में आज बरसेंगे बादल, भोपाल-इंदौर में धूप
विज्ञापन



ये हैं अभ्यर्थियों की मांगें
अभ्यर्थी 25 अगस्त 2025 से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण, मेरिट होल्डर्स की नियुक्ति और जॉइनिंग शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही आवेदन क्रमांक 49 में दर्ज प्रावधानों का पालन और लंबित विभागीय व दस्तावेजी प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग भी शामिल है।अभ्यर्थियों का कहना है कि वे तीन दिन से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक नियुक्ति और जॉइनिंग को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें