फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान ऑनलाइन: सीएम ने 14 जिलों के प्रकरणों की सीधी सुनवाई की, दोषियों पर की कार्रवाई

Fri, 02 May 2025 10:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 14 जिलों के आवेदकों से सीधा संवाद किया और लंबित प्रकरणों की स्थिति जानी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता की संतुष्टि ही सरकार का प्रमुख उद्देश्य है और समस्याओं के समयबद्ध समाधान में कोई लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनता की संतुष्टि ही सरकार का मुख्य ध्येय है। नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही सच्चे अर्थों में सुशासन का प्रतीक है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को समत्व भवन से समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदेश के 14 जिलों के प्रकरणों की सीधी सुनवाई कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे अपनी दक्षता और प्रबंधन क्षमताओं को लगातार बढ़ाएं और जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर योजनाओं की प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई मामला समाधान ऑनलाइन में पहुंच रहा है, तो यह प्रशासन की संवेदनशीलता की परीक्षा है। ऐसे मामलों का समय पर निवारण और दोषियों पर कार्रवाई आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों से कहा कि वे पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक करें और पर्यावरण की रक्षा के लिए बेहतर उपाय अपनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक को समय पर और प्रभावी ढंग से मिले, यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: लव जिहाद के खिलाफ महिलाओं ने 25 स्थानों पर किया एक साथ प्रदर्शन, कहा- इस षड्यंत्र से बचना होगा

समाधान ऑनलाइन में हुए प्रमुख प्रकरणों का निपटान
कार्यक्रम में पांढुर्णा की  कलावती हिंगवे की मनरेगा भुगतान संबंधी शिकायत पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कर उन्हें भुगतान कराया गया। मुरैना के ब्रह्मलाल सिंह के नामांतरण मामले में तहसीलदार व पटवारी पर कार्रवाई हुई। उमरिया के दीपक कोरी की पेंशन में देरी पर जिम्मेदार कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी गई।
विज्ञापन

- नीमच के लालाराम भील को वनाधिकार हक के तहत 9.28 लाख रुपये का लाभ दिलाया गया। भिंड के छात्र दिनेश को छात्रवृत्ति मिलने में देरी पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की गई। बैतूल के किसान अनोखीलाल केसीसी नवीनीकरण में लापरवाही पर शाखा प्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई।
- निवाड़ी के चेनू कुशवाहा को गलत खाते में गई आवास राशि वापस दिलाई गई। रायसेन में बीमा क्लेम का भुगतान सुनिश्चित किया गया। नर्मदापुरम में नल-जल योजना में देरी पर जांच कराई जा रही है। धार की सीमा दांगी को विवाह प्रमाणपत्र दिलवाया गया और दोषी सचिव पर अर्थदंड लगाया गया।
विज्ञापन

- शहडोल में अत्याचार निवारण अधिनियम व छात्रवृत्ति मामलों में भुगतान सुनिश्चित किया गया और दोषियों को दंडित किया गया। सतना जिले के दो मामलों में गेहूं उपार्जन की राशि व विवाह सहायता की राशि का भुगतान कर संबंधित कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें