फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather Today: एमपी में मौसम के दो रूप, प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में चली लू, पूर्वी क्षेत्रों में हुई बारिश

Fri, 02 May 2025 10:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश अलग-अलग क्षेत्र में पिछले 6 दिन से बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। वहीं कई क्षेत्रों में तेज गर्मी भी पड़ रही है।  शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी के साथ ही गर्मी का असर भी देखा गया है। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्य प्रदेश में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर भीषण गर्मी ने जहां प्रदेश के पश्चिमी जिलों में जनजीवन प्रभावित किया है, वहीं पूर्वी हिस्सों में हुई वर्षा ने लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी के साथ ही गर्मी का असर भी देखा गया है। सुबह भिंड में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मुरैना में भी पानी गिरा। ग्वालियर में भी हल्की बरसात हुई। इससे दिन के तापमान में गिरावट हुई। जबकि इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में पारा चढ़ा रहा। रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
रतलाम में 44.2 डिग्री नरसिंहपुर में 43.6 डिग्री, खंडवा में 43.1 डिग्री, खरगोन में 43 डिग्री, धार में 42.4 डिग्री, शाजापुर और रायसेन में 42.2 डिग्री, शिवपुरी में 42 डिग्री, बैतूल में 40.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.1 डिग्री और दमोह में पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 41.4 डिग्री, ग्वालियर में 36.6 डिग्री, उज्जैन में 41.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


पिछले 24 घंटे में 22 जिलों में हुई बारिश
प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) के एक्टिव होने से ओले-बारिश का दौर जारी है। पिछले 6 दिन से प्रदेश के आधे हिस्से में मौसम बदला हुआ है। कहीं तेज आंधी-बारिश हो रही है तो कहीं ओले भी गिर रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड समेत 22 जिलों में पानी गिरा। 10 जिलों में आंधी चली। जबलपुर में हवा की रफ्तार 65Km, शहडोल में 63Km,भिंड में 56Km, सिंगरौली में 50Km, मंडला में 47Km, सिवनी में 45Km,आगर-मालवा में 39Km, शाजापुर में 36Km,नीमच में 30Km और अनूपपुर में 26Km प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़े-भोपाल में विधायक आरिफ मसूद को धमकी देने पर भाजपा नेता कृष्णा घाड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज

5 मई तक बारिश का दौर रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, 5 मई तक प्रदेश में बारिश का दौर बना रहेगा। कुछ जिलों में दिन में गर्मी रहेगी, जबकि शाम के बाद मौसम बदलेगा। गुरुवार को डिंडौरी में ओले गिरे। वहीं, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, मैहर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा, पन्ना, शहडोल, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, उज्जैन और राजगढ़ में हल्की गरज के साथ हल्की बारिश हुई। इधर, शाजापुर, रतलाम, गुना और नरसिंहपुर में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। शाजापुर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रतलाम में 43.6 डिग्री, उज्जैन में 43.4 डिग्री और गुना-नरसिंहपुर में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। धार, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी, रायसेन, टीकमगढ़, सागर, दमोह, बैतूल, खजुराहो और नर्मदापुरम में पारा 41 डिग्री या इससे अधिक रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 42.5 डिग्री, इंदौर में 42 डिग्री, ग्वालियर में 39.6 डिग्री और जबलपुर में 40.2 डिग्री रहा।

यह भी पढ़े-वीजा निलंबन के बाद फंसी संकट में, बोली-छोटे बच्चों को अकेले पाकिस्तान कैसे भेज दूं?

प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

2 मई: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिर सकते हैं। वहीं, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक और हल्की बारिश होने के आसार है।

3 मई: उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और डिंडौरी में ओले गिरने का अलर्ट है। जबलपुर, कटनी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा पांढुर्णा में तेज आंधी चलेगी। भोपाल, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भी मौसम बदला रहेगा।
विज्ञापन


4 मई: सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल और हरदा में गरज-चमक, बारिश होने की संभावना है।

5 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मौसम बदला रहेगा। कहीं, गरज-चमक और आंधी चलेगी तो कहीं बारिश भी हो सकती है। झाबुआ, अलीराजपुर, धार, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आसमान साफ रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें