फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में राहत: भोपाल मंडल होकर एक नवंबर से चलेगी पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों में रुकेगी

Fri, 30 Oct 2026 04:39 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

 भोपाल मंडल होकर पुणे-दानापुर-हड़पसर स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर से चलेगी। इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर में ठहराव रहेगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे लगाएगी। भोपाल स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 त्योहारी सीजन में पुणे और महाराष्ट्र की ओर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली पुणे-दानापुर-हड़पसर स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर से संचालित होगी। ट्रेन का इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। दोनों दिशाओं में इसके 9-9 फेरे निर्धारित किए गए हैं। हालांकि भोपाल स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन


पुणे से रात 7:40 बजे रवाना होगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 01441 पुणे-दानापुर स्पेशल 1 से 13 नवंबर 2026 तक 9 ट्रिप लगाएगी। यह ट्रेन रविवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को पुणे स्टेशन से रात 7:40 बजे रवाना होगी।अगले दिन सुबह 11:15 बजे इटारसी, दोपहर 12:24 बजे पिपरिया और दोपहर 1:30 बजे नरसिंहपुर पहुंचेगी। इसके बाद मदनमहल स्टेशन पर दोपहर 3:30 बजे, कटनी में शाम 4:50 बजे, मैहर में 5:43 बजे और सतना में शाम 6:50 बजे ठहराव होगा। यहां से आगे बढ़कर ट्रेन तीसरे दिन सुबह 7 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में रात 2:10 बजे इटारसी पहुंचेगी
वापसी में गाड़ी संख्या 01442 दानापुर-हड़पसर स्पेशल 3 से 15 नवंबर तक 9 ट्रिप लगाएगी। यह ट्रेन मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को सुबह 8:30 बजे दानापुर से रवाना होगी। इसी दिन शाम 6:25 बजे सतना, 6:50 बजे मैहर, 7:40 बजे कटनी और रात 10 बजे मदनमहल पहुंचेगी। रात 11:05 बजे नरसिंहपुर पहुंचने के बाद अगले दिन रात 12:18 बजे पिपरिया और रात 2:10 बजे इटारसी स्टेशन पर ठहराव होगा। इसके बाद ट्रेन शाम 5:35 बजे पुणे के हड़पसर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में अर्नब का तांडव अभी बाकी: तापमान में गिरावट, 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कब तक बरसेंगे बादल?
विज्ञापन



18 कोच, 19 स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में हड़पसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी। यात्री ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी संबंधित रेलवे स्टेशनों, एनटीईएस, रेल मदद हेल्पलाइन 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे इस ट्रेन को कुल 18 कोच के साथ संचालित करेगा। इनमें 6 शयनयान श्रेणी, 10 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे। ट्रेन में विशेष किराया लागू होगा।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें