फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: रंग मोहल्ला ने सजाया मंच, याद की गईं माखनलाल चतुर्वेदी की साहित्यिक उपलब्धियां

Sat, 21 Sep 2024 06:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal News: रंगमोहल्ला सोसाइटी फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स ने एक विशेष काव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रकवि और साहित्य जगत के मर्मस्पर्शी कवि माखनलाल चतुर्वेदी की कालजयी कविताओं का भावपूर्ण मंचन किया गया।
विज्ञापन
रंग मोहल्ला ने सजाया मंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में रंगमोहल्ला सोसाइटी फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स ने शनिवार को काव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माखनलाल चतुर्वेदी की कविताओं के माध्यम से देशभक्ति, मानवीय संवेदनाओं और समाज के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शकों तक पहुंचाना था।

विज्ञापन


उनकी प्रसिद्ध रचनाएं जैसे "पुष्प की अभिलाषा", "अमर राष्ट्र", और "हिमकिरीटिनी" का सजीव प्रस्तुतीकरण ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। कविताओं का प्रदर्शन रंगमोहल्ला सोसाइटी के अनुभवी कलाकारों द्वारा किया गया, जिन्होंने शब्दों की गहराई और भावनाओं को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में कविताओं के साथ संगीत और नाटकीय तत्वों का भी समावेश किया गया, जिसने माखनलाल जी के काव्य को नए आयाम प्रदान किए।कार्यक्रम के अंत में इस नाटक के निर्देशक अदनान खान और संगीत निर्देशक सुरेंद्र वानखेड़े ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को हिंदी साहित्य की महान विभूतियों से परिचित कराना और उनके काव्य साहित्य में छिपे संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों, शिक्षाविदों, कलाकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन माखनलाल चतुर्वेदी की रचनाओं के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ। 
विज्ञापन


भोपाल से खान आशू की रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें