फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सूर्य की मकर यात्रा का ‘इंटरवल’ 22 को, साल में आता है 2 बार; किन शहरों में कब होगा सूर्यादय-सूर्यास्त

Sat, 21 Sep 2024 06:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 सितंबर को सूर्य अपनी मकर रेखा की ओर जारी यात्रा के इंटरवल पर होगा। आगे उन्होंने कहा कि साल में दो बार मार्च एवं सितंबर में होने वाली इस खगोलीय घटना को इक्वीनॉक्स कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञान प्रसारक सारिका घारू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 सितंबर की शाम 6 बजकर 13 मिनट पर जब सूर्य अस्त होने को होगा तब सूर्य अपनी मकर रेखा की ओर जारी यात्रा के इंटरवल पर होगा। इस समय यह अपनी आधी यात्रा कर पृथ्वी की भूमध्यरेखा के उपर काल्पनिक सेलेस्टियल इक्वेटर के ठीक ऊपर पहुंच जायेगा।

विज्ञापन


इस घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि साल में दो बार मार्च एवं सितंबर में होने वाली इस खगोलीय घटना को इक्वीनॉक्स कहते हैं। दक्षिण की ओर जारी यात्रा में आज की यह खगोलीय घटना सितंबर इक्वीनॉक्स कहलाती है। इसमें सूर्योदय ठीक पूर्व दिशा में होकर सूर्यास्त ठीक पश्चिम दिशा में होता है। साल के बाकी दिनों इसकी दिशा कुछ बदली रहती है।

सारिका ने बताया कि इस समय गर्मी की विदाई का समय और शरद के आरंभ को माना जाता है। इक्वीनॉक्स की यह घटना 21, 22, 23 या 24 सितंबर को हो सकती है। 21 या 24 सितंबर को इस घटना के होने की संभावना कम ही होती है। इस सदी में सन 2092 और सन 2096 में यह 21 सितंबर को होगा तो 24 सितंबर को यह घटना 1931 में हुई थी अब वह सन 2303 में होगी। सारिका ने बताया कि इक्वीनॉक्स को बराबर के अर्थ में लेकर अनेक लोग इसे दिन रात बराबर होने से जोड़ते हैं, जबकि इसमें दिन और रात पूरी तरह बराबर नहीं होते हैं। दिन रात तो इसके कुछ दिन बाद 27 या 28 सितंबर को बराबर होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किन शहरों में कब होगा सूर्यादय-सूर्यास्त
भोपाल में सूर्यादय प्रात- 6 बजकर 09 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।

नर्मदापुरम में सूर्यादय प्रात- 6 बजकर 07 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 15 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।

उज्जैन में सूर्यादय प्रात- 6 बजकर 15 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 23 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।

रायसेन में सूर्यादय प्रात- 6 बजकर 07 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 15 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।

छिंदवाड़ा में सूर्यादय प्रात- 6 बजकर 03 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 10 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।

अंबिकापुर में सूर्यादय प्रात- 5 बजकर 45 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 5 बजकर 53 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।

जयपुर में सूर्यादय प्रात- 6 बजकर 15 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 23 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।

जोधपुर में सूर्यादय प्रात- 6 बजकर 26 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 34 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।

बांसवाड़ा में सूर्यादय प्रात- 6 बजकर 20 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 28 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।

नई दिल्ली में सूर्यादय प्रात- 6 बजकर 09 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें