फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WEATHER: भोपाल समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी, आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, भारी बारिश का अलर्ट

Wed, 17 Jul 2024 07:42 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश से गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। इस कारण पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम है।
विज्ञापन
भोपाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बुधवार को दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश से गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। इस कारण पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। बारिश से नर्मदा समेत अन्य नदियां भी उफान पर आ रही हैं। राधानी भोपाल में शाम चार बजे से गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। इससे पहले दिन में उमस रही।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, आगर-मालवा, मंदसौर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में भारी बारिश का अलर्ट है। नीमच, मुरैना, ग्वालियर, छतरपुर के खजुराहो और पन्ना में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने और मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। पन्ना टीआर, नरसिंहपुर, रायसेन भीमबेटका, सिवनी, बालाघाट, सीहोर, देवास, शाजापुर, बुरहानपुर के साथ-साथ दक्षिण विदिशा, दक्षिण सागर, दक्षिण दमोह, पश्चिम शिवपुरी, दक्षिण गुना, उत्तरी टीकमगढ़, श्योपुर में बिजली के साथ हल्की आंधी का अनुमान है। कलां, भिंड, दतिया, सतना, चित्रकूट, रीवा, कटनी, जबलपुर एपी, मंडला कान्हा, डिंडोरी, अनुपपुर अमरकंटक, उमरिया बांधवगढ़, शहडोल, भोपाल बैरागढ़ एपी, बैतूल, हरदा, खंडवा,  शाम के समय खरगोन, बड़वानी बावनगजा, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम धोलावाड, धार मांडू, इंदौर एपी और उज्जैन महाकालेश्वर में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 
विज्ञापन

बडे़ तालाब का पानी बढ़ा
राजधानी भोपाल में लगातार बारिश होने से प्रदेश के बड़े डैम और तालाब में भी पानी बढ़ रहा है। भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब में 1659.50 फीट पानी जमा हो गया है। सीहोर के कोलार, शहडोल के बाणसागर, खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर के बरगी, नर्मदापुरम के तवा डैम, भोपाल के कलियासोत डैम में भी एक से दो फीट तक पानी बढ़ा है

आगे दो दिन इन जिलों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय रहने के चलते भोपाल, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, पांडुना और अनूपपुर में 18 जुलाई को ज्यादा बारिश रहेगी और 19 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में जोरदार बारिश और थंडरस्टर्म दर्ज किया जाएगा। 18 और 19 जुलाई को देवास, सीहोर, सागर, सिवनी, मंडला, बालाघाट में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश, आंधी या गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन


इसलिए हो रही प्रदेश में तेज बारिश
सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में मानसून द्रोणिका रायसेन से होकर गुजर रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर मौजूद है। इसके अतिरिक्त गुजरात से लेकर केरल तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आ रही है।इसके असर से भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर वर्षा तो इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भी गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें