उत्तर रेलवे के पलवल रेलवे स्टेशन पर रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पलवल और न्यू पृथला (DFCC) यार्ड के बीच रेल संपर्क स्थापित करने के लिए किया जा रहा है। इस कारण पश्चिम मध्य रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं, जिनमें ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन, और शॉर्ट ओरिजनेट शामिल हैं।
रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 17 सितंबर को निरस्त रहेगी। रानी कमलापति स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली भोपाल एक्सप्रेस चलती रहेगी।
यह ट्रेनें निरस्त रहेंगी
- महाकौशल एक्सप्रेस (12189/12190): जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन और वापसी की ट्रेनें 5 से 17 सितंबर 2024 तक निरस्त रहेंगी (12 ट्रिप)।
- संपर्कक्रांति एक्सप्रेस (12121/12122): जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 6 से 16 सितंबर 2024 तक निरस्त रहेगी (5 ट्रिप)।
- जनशताब्दी एक्सप्रेस (12059/12060): कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर 2024 तक निरस्त रहेगी (12 ट्रिप)।
- वंदे भारत एक्सप्रेस (20171/20172): रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस 17 सितंबर 2024 को निरस्त रहेगी (1 ट्रिप)।
- अन्य ट्रेनें: कोटा-मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस (20985/20986) और सोगरिया-नई दिल्ली (20451/20452) भी निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेंगी।
आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें
श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12191/12192): 5 से 17 सितंबर 2024 के बीच जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन मथुरा तक ही होगा। हजरत निजामुद्दीन से मथुरा के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
ट्रेनें जो परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
- जबलपुर–श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (11449/11450): 10, 17 सितंबर और 4, 11 सितंबर 2024 को वाया मथुरा–अलवर–रेवारी–रोहतक से चलेगी।
- कोटा–श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (19803/19804): 7 और 14 सितंबर 2024 को वाया गंगापुरसिटी–दौसा–रेवारी–रोहतक से चलेगी।