फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulwama Attack: दिग्विजय ने पुलवामा हमले को बताया खुफिया नाकामी, शिवराज बोले- पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं

Tue, 14 Feb 2023 01:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए खुफिया नाकामी का मुद्दा उठाया। देखते ही देखते वे खुद घिर गए और भाजपा नेताओं ने उन पर बयानों से वार शुरू कर दिए। 
विज्ञापन
digvijaya singh-shivraj singh chouhan - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए हमले को खुफिया नाकामी बता दिया। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उन पर हमला बोल दिया है। शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, जबकि उनके ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह की भाषा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसएस से प्रेरित है। 

विज्ञापन


पुलवामा में चार साल पहले यानी 2019 में आज ही के दिन आतंकी हमला हुआ था। सेना के चालीस जवान शहीद हुए थे। जैश के आत्मघाती आतंकी आदिल डार ने लेथपोरा में सीआरपीएफ बस पर हमला किया था। इन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया और निशाने पर आ गए। उन्होंने लिखा कि आज हम उन 40 सीआरपीएफ शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए थे। उनके इस बयान पर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। 
 

शिवराज बोले- बुद्धि फेल हो गई है  
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे लगता है कि दिग्विजय जी की बुद्धि फेल हो गई है, यह उसका फेलियर है। पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। सेना का मनोबल गिराने की कोशिश करते हैं। वे देश की सेना का अपमान करते हैं। ऐसे बयानों का बीज आखिर उनके दिमाग में कौन डालता है। जांच दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी के डीएनए की होनी चाहिए, जो भारत जोड़ने के नाम पर तोड़ने वालों के साथ यात्रा करती है। एक पार्टी का नेता लगातार सेना की बहादुरी और राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठा रहा है। पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। सोनिया जी और राहुल जी को इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

 

नरोत्तम बोले- ISI की भाषा बोल रहे हैं दिग्गी
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारतीय सेना के मनोबल को तोड़ना और तंज कसना दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी की आदत हो गई है। उनका ट्वीट देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह ISI की भाषा बोल रहे हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें