प्रो. राजीव त्रिपाठी को RGPV का नया कुलगुरु बनाया गया है। कुलगुरु के तौर पर चार साल के लिए प्रो. त्रिपाठी की नियुक्ति की गई है। इधर एमसीयू में जनसम्पर्क आयुक्त सुदामा खाड़े को स्थाई कुलगुरु की जिम्मेदारी दी गई है।
राजधानी भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में काफी समय बाद नए कुलगुरु की नियुक्ति हो गई है। जानकारी के लिए बतादें कि यह पद पिछले छह माह से रिक्त था। प्रो. राजीव त्रिपाठी को आरजीपीवी का नया कुलगुरु बनाया गया है। वह फिलहाल यूपी के प्रयागराज में स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। आरजीपीवी में कुलगुरु के तौर पर उनका कार्यकाल चार वर्ष होगा। शुक्रवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। वह जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे। इधर एमसीयू में जनसम्पर्क आयुक्त सुदामा खाड़े को स्थाई कुलगुरु की जिम्मेदारी दी गई है।।
विज्ञापन
घोटाले में नाम आने के बाद पूर्व कुलगुरु ने दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि आरजीपीवी के तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार गुप्ता ने 19.48 करोड़ रुपये के एफडी घोटाले में नाम आने के बाद इसी साल मार्च में पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही यह पद खाली था है। प्रोफेसर सुनील कुमार के इस्तीफे के बाद आरजीपीवी में कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी संकाय की संकायाध्यक्ष रूपम गुप्ता को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
जनसम्पर्क आयुक्त को एमसीयू का अतिरिक्त प्रभार
मध्यप्रदेश शासन जनसम्पर्क विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल ने आदेश जारी कर जनसम्पर्क आयुक्त सुदामा खाड़े को स्थाई कुलगुरु की नियुक्ति होने तक माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का अपने कार्य के साथ साथ अस्थाई प्रभार सौंपा गया है। दरअसल एमसीयू के कुलपति केजी सुरेश का कार्यकाल 14 सितंबर को समाप्त हो रहा है। इस वजह से यह प्रभार जनसंपर्क आयुक्त को दिया गया।