फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के कई बड़े शहरों के नाम बदलने की तैयारी में सरकार, भारतीयता से होंगे ओत-प्रोत

Sun, 28 Feb 2021 10:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
bhopal railway station
विज्ञापन

उप्र के कई शहरों के नाम बदलने के बाद अब मध्य प्रदेश में यह सिलसिला जोर पकड़ रहा है। जिन शहरों के नाम मुगल व अंग्रेजों के राज के प्रतीक बने हुए हैं, उन्हें बदल कर सांस्कृतिक बदलाव की तैयारी हो रही है। इसकी शुरुआत होशंगाबाद से हो चुकी है, जिसका नाम बदलकर नर्मदापुरम करने की घोषणा सीएम शिवराज सिंह चौहान हाल ही में कर चुके हैं। इसी तरह भोपाल को भू-पाल, ग्वालियर को गोपांचल तो जबलपुर को जबालिपुरम नाम देने की तैयारी है। 

विज्ञापन


एक दर्जन शहरों के बदलेंगे नाम
जानकारी के अनुसार मप्र की भाजपा सरकार करीब एक दर्जन शहरों के नाम बदलने जा रही है। इनमें राजधानी भोपाल से लेकर महेश्वर व ग्वालियर तक शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इन शहरों के नाम बदलने की कवायद वहां के लोगों की मांग पर हो रही है। यह प्रक्रिया स्थानीय निकायों द्वारा प्रस्ताव पारित करने से शुरू होती है और राज्य शासन की अंतिम मुहर के बाद पूरी होती है। 

ईदगाह हिल्स नहीं गुरु नानक टेकरी
राजधानी भोपाल का नाम राजा भोज के नाम पर भोजपाल करने के लिए स्थानीय नगर निगम प्रस्ताव पारित कर राज्य शासन को भेज चुकी है। इसी तरह भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा शहर के ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी करने की मांग कर रहे हैं। कहा जाता है कि सिखों के पहले गुरु नानक देवजी यहां रुके थे। यहां उनके पैरों के निशान हैं। 
विज्ञापन


भू-पाल से भोपाल कहलाने की रोचक है कहानी 
इतिहासकारों के अनुसार भोपाल को 11वीं सदी में राजा भोज ने बसाया था। तब इसका नामकरण भू-पाल रखा गया था। इतिहासकारों का कहना है कि उस वक्त की किताबों में इसका जिक्र है। मुगलकाल में 1720 में नए सिरे से शहर बसाया गया। इसके बाद नाम बदकर भोपाल हो गया। 

इन शहरों के ये हो सकते हैं नए नाम
वर्तमान नाम संभावित नया नाम
भोपाल भू-पाल या भोजपाल
जबलपुर त्रिपुरी या जबालिपुरम
ग्वालियर गोपांचल
विदिशा भेलसा या विदावती
सीहोर सीधापुर
ओंकारेश्वर मांधाता
दतिया दिलीप नगर
महेश्वर महिष्मति

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें