फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEWS: एमपी कांग्रेस 20 जुलाई के बाद जारी करेगी नई कार्यकारिणी, नहीं थम रही पार्टी में नेताओं की आपसी कलह

Wed, 17 Jul 2024 07:56 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा 20 जुलाई के बाद होगी। इसके लिए पीपीसी में राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद एक सप्ताह के भीतर इसकी घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश कांगेश कार्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी जहां एक तरफ नई कार्यकारिणी के गठन में जुटी हुई है, वहीं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच की कलह थामने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन कोई नेता पार्टी विरोधी बयान न दे या आपसी झगड़े ना हों। जानकारी के अनुसार 20 जुलाई के बाद किसी दिन नई कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है। इसको लेकर  20 जुलाई को मध्य प्रदेश प्रभारी भवर जितेंद्र सिंह ने राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई है। इसमें वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद नई टीम की सूची को अनुमोदन के लिए केंद्रीय संगठन को प्रस्तावित कर दिया जाएगा।

 
50% युवाओं को मौका देने का फैसला

प्रदेश के नवनियुक्त और युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश की नई कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत से अधिक पद युवाओं को देने पर जोर दिया था अब इस पर सहमति बन चुकी है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को पद से हटा दिया था। उनके स्थान पर युवा और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले जीतू पटवारी को संगठन की बागडोर सौंपने के साथ कमल नाथ द्वारा बनाई गई प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।
विज्ञापन


पार्टी में रोज रोज हो रहे विवाद 
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संघटनात्मक विस्तार के बीच पदों की लालसा रखने वाले नेताओं के बीच हर दिन विवाद की स्थिति बन रही। एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सीधी की पूर्व जिला अध्यक्ष मधु शर्मा और कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला विभाग की अध्यक्ष अलका लांबा के बीच जमकर कहां सुनी हो गई इसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने पूरी बात रख दी। वहीं कई नेता प्रदेश में अलग-अलग प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बयान बाजी करते नजर आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में कितना बदल वी और कितना नयापन होगा।
विज्ञापन


कार्यकारिणी में सभी वर्गों के साथ क्षेत्र का होगा प्रतिनिधित्व 
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी में हर वर्ग, हर क्षेत्र को साधने की कोशिश की जा रही है। यह पहले ही तय हो चुका है कि कार्यकारिणी बड़ी नहीं होगी। सभी वर्गों के साथ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व रखा जाएगा। युवाओं को 50 प्रतिशत से अधिक पद दिए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस द्वारा सभी पदाधिकारियों को न केवल कार्यक्रम दिए जांएगे बल्कि उन्हें प्रवास करके रिपोर्ट भी देनी होगी। यही व्यवस्था जिला इकाइयों के लिए भी लागू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें