फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न पर गरमाई राजनीति: महिला कांग्रेस का आरोप-भाजपा नेताओं पर कार्रवाई से क्यों बच रही सरकार?

Sun, 29 Mar 2026 05:21 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल में महिला कांग्रेस नेत्री ने महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार कार्रवाई करने में नाकाम है। भाजपा नेताओं के नाम मामलों में सामने आने पर उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
महिला कांग्रेस नेत्री रूपाली शर्मा की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा की बहू और महिला कांग्रेस नेत्री रूपाली शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा तो देती है, लेकिन जमीनी हकीकत में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। रूपाली शर्मा ने आरोप लगाया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में भाजपा नेताओं के नाम बार-बार सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने कुलदीप सिंह सेंगर, बृजभूषण शरण सिंह, संदीप सिंह और अतुल चौरसिया जैसे नेताओं का जिक्र करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही आदिवासी महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को भी गंभीर मुद्दा बताया।
विज्ञापन


प्रदेश में हालात इतने खराब
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात इतने खराब हैं कि चलती गाड़ियों में दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार ठोस कदम उठाने में नाकाम दिख रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों अधिकतर मामलों में भाजपा नेताओं के नाम ही सामने आते हैं। रूपाली शर्मा ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जो सरकार की नाकामी को उजागर करता है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च से, तीन राज्यों के 55 MLA होंगे शामिल
विज्ञापन



दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा
 रूपाली शर्मा ने साफ किया कि अगर महिला उत्पीड़न के मामलों में कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आते हैं, तो पार्टी भी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पीठ दर्द से परेशान मरीजों के लिए बड़ी राहत, एम्स में SPECT-CT से दर्द के कारणों की होगी सही जांच

151 सांसद और विधायकों पर महिला उत्पीड़न के मामले
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के 2024 के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि देश में 151 सांसद और विधायकों पर महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं, जिनमें 54 भाजपा और 23 कांग्रेस से जुड़े हैं। इस पर उन्होंने कहा कि अदालत जो भी फैसला करेगी, उसी आधार पर कार्रवाई होना चाहिए। चाहे वह किसी भी दल का नेता क्यों न हो।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें