फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेगासस मामला: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने की गहरी साजिश है

Wed, 21 Jul 2021 12:36 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, भोपाल

सार

  • शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘इस्राइली कंपनी एनएसओ के पेगासस स्पाईवेयर के जरिए जासूसी कराने का मामला भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने की गहरी साजिश है।’
  • चौहान ने कहा कि ‘संसद के मानसून सत्र के एक दिन पहले पेगासस स्पाईवेयर के जरिए फोन टैपिंग मामले को सोच समझकर सामने लाया गया, ताकि गरीब, पिछड़े, महिलाओं एवं अन्य मामलों पर चर्चा न हो सके।’
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि पेगासस स्पाईवेयर के जरिए जासूसी कराने का मामला भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने की गहरी साजिश है।

विज्ञापन


एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन ने खुलासा किया है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इस्राइल के जासूसी साफ्टवेयर पेगासस के जरिए भारत के दो केंद्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक मौजूदा न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों और अधिकार कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हैक किए गए। यह रिपोर्ट रविवार को सामने आयी।

इस पर चौहान ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘इस्राइली कंपनी एनएसओ के पेगासस स्पाईवेयर के जरिए जासूसी कराने का मामला भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने की गहरी साजिश है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनएसओ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसके ज्यादातर ग्राहक पश्चिमी देशों से है तो इस मामले में भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न एवं समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है और कुछ विदेशी ताकतें तथा यहां उनके कांग्रेसी मित्र इसे पचा नहीं पा रहे हैं।’

चौहान ने कहा,‘इसलिए संसद के मानसून सत्र के एक दिन पहले पेगासस स्पाईवेयर के जरिए फोन टैपिंग मामले को सोच समझकर सामने लाया गया, ताकि गरीब, पिछड़े, महिलाओं एवं अन्य मामलों पर चर्चा न हो सके।’

कांग्रेस की वंशवाद राजनीति पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा, ‘कांग्रेस के लिए परिवार प्रथम है और आखिरी भी अगर कोई है तो परिवार ही है। मुझे तो यह समझ नहीं आता ऐसी कांग्रेस जिसकी राजनीतिक ताकत ही शून्य हो गई हो उसकी जासूसी करके हम क्या करेंगे?‘

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी खुद राजनीतिक रूप से शून्य हैं। आलू से सोना बनाने वाले व्यक्ति का फोन टैपिंग करवा कर हम क्या करेंगे?’

चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का अपनी ही पार्टी के लोगों की जासूसी कराने का इतिहास रहा है और उन्होंने दावा किया कि यूपीए सरकार के दौरान 9,000 फोन टैप किए गए। चौहान के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कहा, ‘उन्हें (शिवराज) यह जानकारी होनी चाहिए कि इस सच्चाई को कांग्रेस नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान सामने लाया है। भाजपा की नजर में कांग्रेस की राजनैतिक ताकत कितनी है, वो तो इस जासूसी के खुलासे से ही पता चल रही है।’

कमलनाथ ने कहा, ‘मैं समझ सकता हूं कि अभी उनकी (शिवराज) कुर्सी पर भारी संकट है। इसलिए झूठ के साथ खड़े होना उनकी मजबूरी है। आश्चर्य है कि शिवराज आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बचाव कर रहे हैं। लेकिन शिवराज जी आप सावधान रहिएगा, क्योंकि अगला नंबर आपका ही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें